Bihar

पहले बाबा बागेश्वर का कमरा; अब गाड़ी के दर्शन को सर्विस सेंटर पहुंच रहे श्रद्धालु, कार पर माथा मार-मारकर डैमेज तक कर दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भले ही बाबा बागेश्वर पटना से चले गए हों, लेकिन उनके भक्तों पर उनका जादू इस कदर हावी है, कि वो बाबा बागेश्वर की हर उस चीज को स्पर्श करना चाहते हैं। जिसका इस्तेमाल धीरेंद्र शास्त्री ने किया हो। शायद यही वजह है कि पहले होटल पनाश के उस कमरे के दर्शन के लिए लाइन लग गई थी। जिसमें बाबा बागेश्वर ठहरे थे। और अब श्रद्धालु उस कार के पीछे पड़ गए हैं। जिस कार में बाबा बागेश्वर होटल से कथास्थल के लिए जाते थे। उस कार के दर्शन करने और मत्था टेकने के लिए भक्त सर्विस सेंटर तक पहुंच गए हैं। नौबत ये आ गई कि कार पर माथा मार-मारकर डैमेज तक कर दिया।

बाबा बागेश्वर की कार के दर्शन को उमड़े भक्त

बिहार बागेश्वर धाम के सचिव राजशेखर ने बताया कि भक्त इस कदर भावविभोर हो गए कि इस गाड़ी पर अपना सिर मार रहे थे। बाबा के आने से पूरे देश में सनातन की अलग तरंग फैल गई है। युवा धर्म के प्रति काफी जागृत हुए हैं। गाड़ी के सर्विस सेंटर पहुंचने के बाद भी भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। बाबा बागेश्वर की इस्तेमाल गाड़ी के दर्शन को होड़ मची है। कोई गाड़ी पर मत्था टेकना चाह रहा है। तो कई एक झलक पाना चाह रहा है। जिसके चलते सर्विस सेंटर का काम भी प्रभावित हो रहा है।

5 दिन पटना में चली थी हनुमंत कथा

आपको बता दें 13 से 17 मई तक बाबा बागेश्वर का पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 5 दिनों तक हुनमंत कथा का आयोजन हुआ था। जिसमें लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। हालत ये हो गई थी दूसरी ही दिन कथा को बीच में रोकना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के चलते पंडाल में भक्तों की तबीयत बिगड़ने लगी।

कुछ महिलाएं, बच्चे बेहोश हो गए थे। जिसके बाद बाबा बागेश्वर ने घर पर ही टीवी पर हनुमंत कथा सुनने की अपील की थी। बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा में बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। जिसमें रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, रामकृपाल यादव, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे समेत बड़े नेता कथा में शामिल हुए थे। हालांकि जदयू और आरजेडी के नेताओं ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी थी।

जब तक प्राण हैं, बिहार आता रहूंगा- धीरेंद्र शास्त्री

हनुमंत कथा के आखिरी दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि, हम तो आज जा रहे हैं लेकिन वादा करके जा रहे हैं कि हम फिर आएंगे। बिहार में बहुत आनंद आया। यहां हनुमान जी की इतनी कृपा बरसी कि सब भूत भाग गए। आप सब मेरी आत्मा हो। जब तक मेरे तन में प्राण रहेंगे। तब हम बिहार आते रहेंगे। बिहार में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का जादू भक्तों पर इस कदर चढ़ा कि अब उनकी इस्तेमाल की गई कार के दर्शन को भी भक्त सर्विस स्टेशन पहुंच रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

8 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

9 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

10 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

14 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

15 घंटे ago