Bihar

बागेश्वर बाबा के ड्राइवर बने थे मनोज तिवारी, अब जुर्माना लगाएगी पटना ट्रैफिक पुलिस

पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा जारी है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। लेकिन बिहार की ट्रैफिक पुलिस उस मामले की जांच में जुटी है, जो बाबा बागेश्वर की मुश्किलें बढ़ा सकती है। और उन पर जुर्माना भी लग सकता है। दरअसल 13 मई को पटना एयरपोर्ट से निकलते वक्त कार में मौजूद बागेश्वर बाबा और सांसद मनोज तिवारी ने सीट बेल्ट लगाई थी या नहीं, ट्रैफिक पुलिस इसकी जांच करेगी।

सील्ट बेल्ट को लेकर होगी जांच

ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि इस संबंध में डीएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई होगी तो कार का चालान काटा जाएगा। मालूम हो कि पटना आने के बाद सांसद मनोज तिवारी खुद कार चलाकर बागेश्वर बाबा को अपने साथ ले गए थे। कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट नहीं बांधने पर एक हजार के जुर्माने के प्रावधान है।

बाबा बागेश्वर ने सुनी भक्तों की समस्याएं 

धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा के तीसरे दिन सोमवार दोपहर दो बजे से दिव्य दरबार सजा। इसमें बाबा बागेश्वर ने पर्चियां निकाली। इसमें अपंगता से लेकर पति को सुधारने तक की अर्जियां थीं। बाबा ने अर्जी देने वालों की समस्या अपनी पर्ची पर पहले लिखकर उनसे समस्या पूछी। अर्जी देने वालों ने वही बतायी जो अर्जी में पहले से बाबा ने लिख रखी थी।

अगली बार दो दिन लगेगा दिव्य दरबार

छपरा की महिला को बताया कि आपका बालक चल नहीं पाता है। बालाजी की कृपा से चलने लगेगा। दो घंटे चले दिव्य दरबार के बाद जिन लोगों की पर्ची नहीं मंजूर हुई उनको बालाजी बागेश्वर के पास सामूहिक अर्जी लगवाई गई। रविवार को दिव्य दरबार नहीं सजाने की बात कही थी। आयोजन में अव्यवस्था के कारण दिव्य दरबार के लिए बेहद कम समय दिया गया है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि अगली बार जब बिहार आएंगे तो दो दिनों तक दिव्य दरबार लगाएंगे। गया में 29 सितंबर को आने की योजना है।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

51 मिनट ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

11 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

12 घंटे ago