Bihar

आज BJP में शामिल होंगे RCP Singh, पिछले साल JDU से दिया था इस्तीफा

नीतीश कुमार के कभी सबसे खास रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। नीतीश कुमार के लिए आज का दिन काफी अहम है। जहां एक ओर नीतीश मुंबई में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलने जा रहे हैं, तो दिल्ली में उन्हें झटका देने की तैयारी है। बता दें कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को लेकर पिछले साल भी ये खबरें आई थीं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

“भाजपा में शामिल होने समेत सभी विकल्प खुले”

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में आरसीपी सिंह ने एक बड़ा बयान दिया था। बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के केंद्र में रहे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने तब कहा था कि वह भाजपा में औपचारिक तौर पर शामिल होने समेत सभी विकल्प खुले रखे हुए हैं। इससे पहले आरसीपी सिंह पर जदयू ने पार्टी में रहकर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया गया था। उस दौरान जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह भाजपा में शामिल होना चाहेंगे, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘क्यों नहीं। मेरे पास सभी विकल्प खुले हैं।’’

बता दें कि नौकरशाह से राजनेता बने सिंह को जदयू द्वारा राज्यसभा के एक और कार्यकाल से इनकार करने पर अपना मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। उस दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश पर प्रहार करते हुए कहा था कि सात जन्मों में भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।

मुंबई में विपक्ष को लामबंद करने पहुंचे नीतीश

आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज अपने मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मजबूत गठजोड़ बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago