National

‘देश मांगे नीतीश कुमार’ मुंबई में सीएम के स्वागत में लगे पोस्टर, उद्धव और शरद से मुलाकात के बीच गरमाई सियासत

देश में विपक्ष को Loksabha Election 2024 में एक मंच पर लाने की कोशिश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar in Mumbai) बड़ी पहल कर रहे हैं. इसकी क्रम में वो आज मुंबई में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मुलाकात करेंगे.

नीतीश कुमार के स्वागत में मुंबई में कई पोस्टर भी लगाये गए हैं. इसमें एक पोस्टर कपिल पाटील और फारूख शेख के द्वारा लगाया गया है. इसमें सीएम नीतीश कुमार के देश का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में दिखाया गया है. पोस्टर में लिखा है ‘देश मांगे नीतीश कुमार’

नीतीश ने कई बार कहा- वो पीएम दावेदार नहीं

बिहार में भी कई सभाओं में नीतीश कुमार के चाहने वाले और समर्थक उनके प्रधानमंत्री बनने को लेकर नारेबाजी करते रहे हैं. हालांकि, सीएम ने साफ-साफ कह दिया है कि वो केवल विपक्ष को एक मंच पर लाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं चाहिए. वो पीएम पद के उम्मीदवार नहीं है. हालांकि, इसके बाद भी, मुंबई में उनके स्वागत में लगा पोस्टर इसी तरफ इशारा कर रहा है. बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और सरकार के मंत्री संजय कुमार झा मुंबई गए हैं.

आदित्य ठाकरे ने किया स्वागत

नीतीश कुमार के मुंबई पहुंचने से पहले उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव आज मातोश्री आ रहे हैं. वो उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. पूरी शिवसेना उनका स्वागत करती है. उन्होंने केंद्र पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज देश को सोचना होगा कि हम सब किस तरफ जा रहे हैं. क्या हम संविधान और लोकतंत्र की ओर जा रहे हैं या हुकूमशाही की तरफ. ये आज सोचना बेहद जरुरी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago