Bihar

बिहार: भीषण सड़क हादसे में RJD विधायक का पैर टूटा, बाल-बाल बची जान

मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच- 77 पर रविवार को स्कॉर्पियो की ठोकर बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस घटना में उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई। विधायक का हड्डी फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें इलाज के लिए तुरंत शहर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि उनके हड्डी में फ्रैक्चर है। फिर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें आनन-फानन में पटना ले जाया गया।

पत्नी के साथ जा रहे थे गांव

बताया गया है कि विधायक मुकेश कुमार यादव अपनी पत्नी रिंकू कुमारी के साथ जिला मुख्यालय स्थित कैलाशपुरी डेरा से नानपुर प्रखंड अंतर्गत अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच- 77 स्थित विश्वनाथपुर गांव के समीप लालू चौक पर विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी उनकी गाड़ी को बगल से ठोकर मारते हुए आगे निकल गई। विधायक मुकेश कुमार यादव अगली सीट पर बैठे हुए थे। उन्हीं के साइड से स्कॉर्पियो ने ठोकर मारी, जिससे चालक को तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये। चोट एवं जख्म से वे कराहने लगे। उनके अंगरक्षक ने उन्हें तुरंत सहारा दिया और वाहन से बाहर निकाला।

नर्सिंग होम में हुआ प्राथमिक उपचार

गंभीप रूप से घायल विधायक को शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार सिंह के यहां भर्ती कराया गया। उनका प्राथमिक उपचार हुआ। हड्डी के फ्रैक्चर होने के चलते बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत पटना ले जाया गया। गौरतलब है कि बाजपट्टी विधायक यादव शनिवार की शाम सीतामढ़ी महोत्सव में शामिल हुए थे। रविवार को घर लौट रहे थे कि दुर्घटना के शिकार हो गये। उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। वह बाल-बाल चर गई।

दरअसल, पत्नी रिंकू देवी वाहन पर पिछली सीट पर बैठी थी। लोगों का कहना है कि विधायक भी पिछली सीट पर बैठे होते, तो वे उनके साथ यह घटना नहीं घटी रहती। बताया गया है कि ठोकर मारने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच दोनों वाहन को जब्त कर ली। वहीं, स्कॉर्पियो के चालक को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि विधायक की पत्नी रिंकू देवी मुखिया हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

9 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

11 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

17 घंटे ago