Bihar

पटना: तेल और धागा गोदाम में आग, ऊंची-ऊंची लपटों से दहशत; हाइड्रोलिक क्रेन पहुंची, धुएं के गुबार से भरा इलाका

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में मंगल तालाब के पास रिफाइंड तेल और धागा के गोदाम में मंगलवार की अलसुबह से भीषण आग लगी है। गोदाम में रखा रिफाइंड ऑयल और सिंथेटिक धागा धू-धू कर जल रहा। पांच घंटे से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन बुलाई गई है। आसपास के घरों में आग न फैले, इसके लिए ऊंचाई से पानी का बहाव किया जा रहा है।

लगभग एक किलोमीटर दूर से ही आग की लपटों से निकलने वाला काला धुआं नजर आ रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे आधा दर्जन से अधिक दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। कई सालों पहले बंद हुई बिस्कुट फैक्ट्री में यह गोदाम चल रहा था।

गोदाम में करीब तीस हजार लीटर तेल

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार सुरेश कुमार नाम की कंपनी के मालिक राजू नवरैया ने दो महीना पहले ही रिफाइन तेल की रीपैकेजिंग का काम शुरू किया था। दो दिन पहले ही 30 हजार लीटर रिफाइंड ऑयल टैंकर से गोदाम पहुंचा था। इसे 15-15 लीटर के टीन के डब्बे में पैक किया जाता था।

तेल गोदाम से धागा गोदाम में पहुंची आग

घटनास्थल पर मौजूद समाजसेवी संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिलीप नौरैया ने बंद हुई बिस्कुट फैक्ट्री परिसर में ही धागा के लिए गोदाम लिया था। इस गोदाम में धागा रखा हुआ था। भीषण आग को बुझाने में स्थानीय नागरिक भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। श्री गुरु गोविंद सिंह पथ की चौड़ी सड़क किनारे गोदाम होने के कारण आग बुझाने के लिए दमकल को पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई।

गर्मी से दमकलकर्मियों की परेशानी बढ़ी

आग से आसपास के लोगों को कोई नुकसान होने की खबर अभी नहीं है। पटना सिटी फायर स्टेशन के ऑफिसर गयानंद सिंह ने बताया कि तेल की आग को बुझाने के लिए फॉर्म कंपाउंड का इस्तेमाल किया गया। हाइड्रोलिक क्रेन बुलाई गई है। लगातार पानी का बहाव किया जा रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गर्मी दमकलकर्मियों की मुश्किलें जरूर बढ़ा रही है।

बताया जा रहा है कि आग से अबतक करोड़ों का नुकसान हुआ है। गोदाम मालिक द्वारा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लिखित में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago