Bihar

शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध शुरू, RJD कार्यालय के बाहर TET पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

राजधानी पटना में सरकार के नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के खिलाफ अभ्यर्थियों ने आरजेडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया है. कार्यालय के पास प्रदर्शन करते हुए छात्रों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने नए शिक्षक नियमावली लाकर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साफ नाइंसाफी किया है. इसके पहले हमलोगों ने टीइटी परीक्षा पास कर ली है. उसी नोटिफिकेशन के तहत हमलोगों को सातवें चरण में नौकरी दी जानी थी. जबकि आज सरकार ने नई शिक्षक नियमावली लाकर उस आशा पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है. इसी कारण आज राजद कार्यालय के बाहर हमलोग एकसाथ पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार इस नई नियमावली को फौरन वापस ले.

आक्रोशित हुए टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी:

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से नई शिक्षक नियमावली लाकर पहले से उत्तीर्ण छात्रों को मौका देने की बजाय सरकार उनलोगों के साथ नाइंसाफी करने में जुटी है. सरकार के इस रवैये के कारण कई टीईटी पास अभ्यर्थी आज आरजेडी कार्यालय पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

संघ ने कहा ‘यह नीति बिल्कुल गलत’:

टीईटी संघ का साफ-साफ कहना है कि सरकार नई शिक्षक नियमावली लाई है. यह पूरी तरह से गलत है. क्योंकि जो छात्र शिक्षक पात्रता परीक्षा में पहले से उत्तीर्ण है. वह बीपीएससी की परीक्षा क्यों दे. इन्हीं बात को लेकर आज आरजेडी कार्यालय के सामने हम सभी लोग प्रदर्शन करने में जुटे हैं. आगे बताया कि जब तक नई शिक्षक नियावली वापस नहीं होगी. तब तक हमलोग प्रदर्शन करते रहेंगे. इस नियमावली की वापसी तक पूरे बिहार में आंदोलन किया जाएगा. संघ नेता ने बताया कि सरकार हमलोग के साथ अन्याय करने में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

9 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago