Samastipur

Top-10 अपराधियों की सूची में शामिल लक्ष्मण को समस्तीपुर पुलिस ने जितवारपुर चौथ से किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ के रहने वाले लक्ष्मण राय को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय तिवारी ने पुलिस कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि डीआईयू की टीम व मुफस्सिल पुलिस ने लक्ष्मण राय को गिरफ्तार किया है। कई महीनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना पर उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो हत्या एवं अंगारघाट थाना क्षेत्र में एक हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। लक्ष्मण राय ने अपने सहयोगी के साथ इन घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावे वर्ष 2020 में दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र में हुए भीषण स्वर्ण लूटकांड में भी लक्ष्मण राय फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि हत्या व लूट सहित अन्य मामले में मुफस्सिल थाना में दो, अंगारघाट में दो, दरभंगा में एक, दलसिंहसराय में एक मामला दर्ज है।

वहीं एक अन्य कांड को लेकर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि मोहिउद्दीननगर पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए बालदेव सिंह एवं उसके पुत्र विक्रम सिंह को बलुआही में दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पिता पुत्र मोहिउद्दीननगर थाना के हरैल का निवासी है। छापेमारी के दौरान बालदेव सिंह एवं उसके पुत्र विक्रम सिंह को उसके दरवाजे पर से ही देशी कट्टा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मोहिउद्दीननगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

9 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago