Bihar

बिहार: ग्रेजुएशन परीक्षा में नकल करने से रोका तो छात्र ने शिक्षक को बेल्ट से पीटा, सुनसान रास्ते पर रोककर किया हमला

बिहार के मुंगेर जिले में सरेआम एक स्टूडेंट द्वारा अपने टीचर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक अपने टीचर के ऊपर बेल्ट से हमला करता हुआ नजर आ रहा है। आरोपित युवक बीए पार्ट 1 का स्टूडेंट बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पीड़ित टीचर ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है। हालांकि, आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से फरार है।

दरअसल, मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पार्ट एक शैक्षणिक सत्र 2021-24 की परीक्षा चल रही है। इसी परीक्षा को लेकर बीआरएम कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रो. प्रभात कुमार बतौर पर्यवेक्षक तैनात थे। परीक्षा के दौरान प्रो. प्रभात कुमार ने आरोपित शशि कुमार को नकल करते देखा। उन्होंने छात्र के पास मौजूद चिट को छीन लिया। इससे छात्र उग्र हो उठा और परीक्षा कक्ष में ही संबंधित शिक्षक के साथ बदतमीजी करने लगा। इसके बाद उसे दूसरी जगह बिठा दिया गया। हालांकि, इसके वाबजूद वह नकल करने पर अड़ा रहा। इसके बाद उसे निष्काषित कर दिया गया। जिसके बाद वो काफी रोष में आ गया।

उसके बाद जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई और प्रो. प्रभात कुमार कॉलेज से घर की ओर जाने लगे, तो कॉलेज से थोड़ी दूर पर निष्काषित स्टूडेंट ने सुनसान रास्ते पर प्रो. प्रभात कुमार पर बेल्ट से हमला कर दिया। आरोपित छात्र ने बेल्ट से पीट-पीटकर शिक्षक को घायल कर दिया। इस बीच वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भागते हुए कालेज पहुंचे। इसके बाद उन्हें सहयोगी शिक्षकों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने से की है। लेकिन, इसके बाबजूद अभी तक आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ है।

इधर, इस घटना के संबंध में प्रभारी प्राचार्य डा. कंचन गुप्ता ने बताया कि, वीक्षण कार्य के दौरान कॉलेज के शिक्षक प्रो. प्रभात कुमार के साथ मारपीट करने वाले आरोपित परीक्षार्थी पर दंडात्मक कार्रवाई और कॉलेज परिसर में सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस घटना में शामिल स्टूडेंट की पहचान शशि कुमार के रूप में हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

34 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago