Bihar

बिहार: साधु के वेश में 3 बदमाशों ने सास-बहू को ठगा, तंत्र-मंत्र के नाम पर बेहोश कर गहने ले उड़े; CCTV में कैद

मुजफ्फरपुर जिले में नगर थाना के पुरानी गुदरी स्थित शनि मंदिर इलाके में साधु के वेष में आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े नशीला पदार्थ पिलाकर दो महिलाओं को बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के गहने व रुपये लेकर फरार हो गए। होश आने के बाद महिलाओं को पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। पड़ोस में लगे सीसी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है।

सूचना पर नगर थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंची। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे आसपास में लगे सीसी कैमरे से बदमाश की पहचान कर गिरफ्तारी की कवायद चल रही है। शनिवार की दोपहर साधु के वेष में तीन बदमाश आए। मुहल्ले की केसरी देवी के घर पर वे तीनों पहुंचे। उस समय घर पर महिला व बहू मौजूद थी।

ग्रह सुधारने का नाम पर झांसे में लिया

भिक्षा मांगने के दौरान साधु के वेश में आए बदमाशों द्वारा कहा गया कि आपके बेटे के उपर ग्रह का संकट है। किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। झांसे में आकर महिला ने दान में 125 रुपये दिए। इसके बाद साधु ने एक गिलास पानी लाने को कहा। पानी लाने के बाद उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। मंत्र पढ़ने के बाद कहा कि इसे पी लीजिए।

पानी पीते ही बेहोश हो गई सास-बहू

साधु ने कहा कि अगर पानी कड़वा लगे तो समझना कि ग्रह है। उसके बाद उन दोनों के उपर तंत्र-मंत्र बोलकर शरीर पर छींट दिया। दोनों महिलाएं पानी पीते ही बेहोश हो गईं। फिर बदमाश घर में घुसकर सभी सामान खंगालने लगे। अटैची, बक्सा को खोलकर एक बैग में रखे सोने के मंगलसूत्र, नथिया, झुमका, पायल समेत करीब दो लाख से अधिक के जेवरात लेकर भाग निकले।

बेटा घर लौटा तो रह गया दंग

करीब दो घंटे के बाद महिला का पुत्र संतोष कुमार जब घर आया तो दरवाजा खुला था। अंदर गए तो दोनों महिलाएं बेहोश पड़ी थीं। घर का सामान इधर-उधर बिखरा था, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी और मां को होश में लाने की कोशिश की। असफल होने पर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। स्थिति में सुधार होने के बाद दोनों ने पूरी बात बताई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने साधुओं को खोजना शुरू किया। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस जांच को पहुंची।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago