Bihar

नालंदा-सासाराम में स्कूल-इंटरनेट बंद, CM-DGP संभाल रहे कमान, जानें आज कैसे हैं हालात…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में नालंदा-सासाराम में रामनवमी जुलूस के साथ शुरू हुई हिंसा (Bihar Violence Update) शनिवार को एक फिर जहां स्थिति बिगड़ती हुई नजर आयी. वहीं, रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस की सख्ती के कारण हालात कुछ काबू में रहे. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सरकार के द्वारा भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं.

सासाराम में जिला प्रशासन के द्वारा चार अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. वहीं, नालंदा में अगले आदेश तक स्कूल, कोचिंग और कॉलेज बंद रहेंगे. इसके साथ ही, नालंदा में चार अप्रैल तक इंटरनेट बैन (Nalanda Internet Ban) कर दिया गया है. मामले में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और डीजीपी आरएस भट्टी (Bihar DGP RS Bhatti) ने मोर्चा संभाल लिया है.

हिंसा मामले में 109 लोगों की हुई गिरफ्तारी

नालंदा और सासाराम में हिंसा माममले में अभी राज्य पुलिस के द्वारा 109 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. डीजीपी ने बताया कि पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रण में है. एक व्यक्ति की मोत हुई है. इसके अलावे जो लोग बम से जख्मी हुए हैं, उसकी भी जांच की गयी है. लोग बम के हमले से जख्मी नहीं हुए हैं. बल्कि बम बनाने के दौरान जख्मी हुए हैं. ये घटना अपराध की श्रेणी में आती है. अभी उनका इलाज चल रहा है. बाद में उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को हमेशा सतर्क रहने के निर्देश दिया.

सीएम ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

सीएम नीतीश कुमार ने मामले की जानकारी लेने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की. बैठक में उन्होंने आदेश दिया कि उपद्रवियों की पहचान करके कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही, पुलिस और प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. सीएम ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा भी की. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक-एक चीज मीडिया के साथ में ब्रिफिंग करें, ताकि, भ्रम और अफवाह की स्तिति पैदा न हो.

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

18 घंटे ago