बिहार के पूर्णिया में विजय मोहनपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी ज्ञान कुमार का घूस लेते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जमीन की जमाबंदी के लिए ज्ञान कुमार ने घूस के तौर पर किसी व्यक्ति से रुपये ले रहा था. साथ ही वह पूरे नोटों की गिनती भी कर रहा था. इस मामले में जब ज्ञान कुमार से फोन पर बातचीत की गई तब उसने मैनेज करने की भी बात कही. इसके साथ ही साथ वह अरविंद पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की भी बातें कही.
रुपये लेते हुआ वीडियो वायरल:
शहर के रूपौली अंचल के विजय मोहनपुर राजस्व कर्मचारी ज्ञान कुमार का जमाबंदी के नाम पर रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ है. राजस्व कर्मचारी ज्ञान का यह वीडियो वायरल कई दिनों पहले का लग रहा है. क्योंकि वह गर्म कपड़ा भी पहने हुए है. जबकि दूसरा वीडियो हाफ शर्ट और सिर पर रूमाल बंधे हुए एक कार पर रुपये लेनदेन करते हुए है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में मिडिल स्कूल रूपौली दिख रहा है.
बैंक से नहीं मिला पूरा कैश:
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि रुपये देने वाला शख्श कह रहा है कि बैंक में काम नहीं हुआ है. इसलिए पूरा रुपया नहीं दे रहा है. सबसे पहले कर्मचारी को पांच सौ रुपये का 48 नोट और 16 हजार और देता है. तब जाकर वह कहता है कि अब 50 हजार रुपया हो गया. अब 40 हजार रुपये और देना है. वह व्यक्ति बोलता है कि अब आप काम कर दीजिए उसके बाद शेष रुपये दे देंगे. राजस्व कर्मचारी रुपया लेकर कार में हिसाब करता है. हालांकि इस वीडियो में काम कराने के एवज में रुपये देने वाला शख्श का फोटो नहीं आ रहा है. सिर्फ आवाज सही तरीके से मिल रहा है. जिससे उसका पहचान नहीं हो रहा है. जबकि दूसरे वीडियो में दो हजार लेने की बात सामने आ रही है.
दो साल पहले का है वीडियो:
बता दें कि जब इस बावत ज्ञान कुमार से फोन पर पूछताछ किया गया. तब जाकर मालूम हुआ कि यह वीडियो पुराना है. नवगछिया के जमींदार के डेढ़ वर्ष पहले की घटना है. एक दो रसीद काटे गए. वहीं रुपया देने के दौरान मेरा वीडियो बना लिया. हालांकि उस वीडियो को वायरल नहीं किया गया.
फंसाने की साजिश:
हालांकि दूसरे वीडियो के बारे में बताया कि मेरे यहां काम करने वाला निजी मुंशी अरविंद रूपौली में डेरा पर काम करने के दौरान वीडियो बना कर रख लिया था. इतना ही नहीं ब्लैकमेल करने के लिए मेरा मुन्सी अरविन्द ने निजी काम के लिए लेनदेन करने का वीडियो भी बना लिया था. जब लोगों की शिकायत पर मुंशी को हटा दिया. तो वह भी ब्लैकमेल करने लगा. कुछ लोग फंसाने की साजिश कर रहे हैं.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…