Bihar

बिहार: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर तीर-धनुष से लैस आदिवासियों का हमला, शादी समारोह में खलल डालने पर भड़के लोग

बिहार में एक बार फिर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया। टीम के सदस्यों को जान बचाकर भागना पड़ा। घटना में एक जमादार समेत उत्पाद विभाग के चार कर्मी जख्मी हो गए। शराब बनाने वाले आदिवासियों ने एक्साइज टीम धनुष से पीर की बौछार कर दी। थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

शराबबंदी वाले बिहार में घटना कोढ़ा पुलिस स्टेशन के कोलासी गांव की है। सूचना मिली थी कि ग्रामीण आदिवासी शराब बनाते हैं और इसका अवैध कारोबार करते हैं। इस सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम गांव पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दिया। कटिहार के उत्पाद अधीक्षक केशव झा ने बताया कि धंधेबाजों ने आदिवासियों के परंपरागत हथियारों से छापामार टीम पर हमला कर दिया। सभी धनुष बाण लेकर उत्पाद की टीम से भिड़ गए। और उन पर तीर्थ की बौछार कर दी। घटना में एक्साइज एएसआई अरविंद कुमार जख्मी हो गए। तीन अन्य जवान भी इस घटना में घायल हो गए।

उत्पाद अधीक्षक केशव झा ने बताया कि धंधेबाजों ने विभाग की गाड़ी पर हमला करके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी घायलों को कटिहार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। उत्पाद पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा गया है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

दूसरी तरफ गांव वालों ने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी गांव में एक शादी समारोह था। उत्पाद विभाग की टीम पहुंच गई और महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दिया। इसके बाद गांव वालों ने उत्पादन पर हमला कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 मिनट ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

34 मिनट ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

49 मिनट ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

6 घंटे ago