Samastipur

समस्तीपुर में BJP नेता व स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर स्वर्णकार ह’त्याकांड मामले का पुलिस ने लगभग 8 महीने बाद किया खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरोपट्‌टी गांव में गत वर्ष अगस्त महीने में हुई स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर स्वर्णकार हत्याकाड का शुक्रवार को जिला पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात मो. दुलारे समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस घटना में शामिल एक बदमाश पूर्व से जेल में बंद है।

जेल में बंद राकेश नामक बदमाश से पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ तो उसके हत्या व अन्य लूट कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। पुलिस ने इस मामले में दुलारे के अलावा रंजीत कुमार, राहुल कुमार व सुधांशु कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया है। लोगों के पास से एक देसी पिस्टल के अलावा दो देसी कट्‌टा, गोली आदि बरामद की गई है।

बताया गया है कि स्वर्ण व्यवसायी की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर की गई थी। खानपुर के इलमासनगर में घटना स्थल के पास आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस अपराधियों ने इस हत्या कांड के अलावा अंगारघाट, समस्तीपुर के जर्दा कारोबारी से लूट के अलरावा वारिसनगर में स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूट में अपनी संलिप्पता स्वीकार की है।

पुलिस अलग-अलग लूट कांडों में प्रयुक्त बाइक टोटो आदि भी बरामद की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पिछले कुछ वर्षों से लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय थे। इन अपराधियों की गिरफ्तारी विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध पर लगाम लगेगा।

कब हुई थी स्वर्ण व्यवसायी की हत्या 

गत वर्ष 27 अगस्त की शाम बाइक सवार बदमाशो ने खानपुर थाने के सिरोपट्‌टी गांव में पीछा कर घर के पास स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर स्वर्णकार की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे उनके कर्मी दिलीप कुमार को भी जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद भाजपा के नेताओं ने जिले में जमकर बबाल मचाया था। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद तुरंत बाद हुए इस हत्याकांड के बाद विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा खानपुर पहुंच कर इस हत्याकांड में तत्कालीन सदर डीएसपी पर पक्षपात का आरोप लगाया था। स्वर्ण व्यवसायी भी तीन दिनों तक आंदोलित हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

6 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

18 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

19 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

19 घंटे ago