Bihar

पुलिस पर पथराव मामले में पप्पू यादव दोषी करार, एक साल की सजा, जानें पूरी बात

पूर्व सांसद पप्पू यादव एक बार फिर से मुश्किल में है। JAP सुप्रीमो पप्पू यादव को MP MLA कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आदि देव ने पप्पू यादव को आईपीसी की तीन धाराओं में दोषी करार दिया है।

इसके बाद पप्पू यादव को एक साल की कैद और 5 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वहीं सजा के इस फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील करने के लिए पप्पू यादव को औपबंधिक जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामला पटना जिले के फतुहां में हुए एक कांड से जुड़ा है।

पप्पू यादव को एक साल की सजा

जिस कांड में पप्पू याद को सजा सुनाई गई है वो फतुहां थाना इलाके में हुआ था। इसका FIR Number 70/2003 है। 17 जून 2003 को इसी कांड में पप्पू यादव के अलावा 21 लोगों को नामजद किया गया था। जबकि FIR में 150 से 200 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। उस वक्त फतुहा थाना इलाके से एक युवक गायब हो गया था। उस युवक की बरामदगी को लेकर पप्पू यादव पर समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया था। MP MLA कोर्ट ने आईपीसी की धारा 353, 323 व 147 के तहत पप्पू यादव को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

पप्पू और समर्थक पुलिस पर पथराव के दोषी

पप्पू यादव के वकील अजय कुमार के मुताबिक फतुहा में एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। उस युवक को सकुशल बरामद करने के लिए पप्पू यादव ने समर्थकों के साथ 16 मार्च 2003 को धरना प्रर्दशन किया था। इसी प्रर्दशन को लेकर पुलिस ने एक मुकदमा दायर किया था। बाद में चार्जशीट भी सबमिट की गई थी। पप्पू यादव के वकील अजय कुमार ने बताया कि वो सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago