पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू सरकार में योग्य शिक्षक बहाल किए गए। लालू यादव ने शिक्षक नियुक्ति के लिए जो प्रक्रिया अपनाई थी, उसमें पढ़ाने वाले शिक्षक चयनित होते थे। अभी जो शिक्षक हैं, वह पढ़ाते नहीं है। वह किसी तरह सर्टिफिकेट व्यवस्था करके नौकरी कर रहे हैं।
बता दें कि शिक्षक नियुक्ति को लेकर नई नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। नई नियमावली का विरोध भी हो रहा है। सत्ता पक्ष के नेता इस नियमावली की सराहना कर रहे हैं, तो विपक्ष के नेताओं और शिक्षक अभ्यर्थियों की ओर से लगातार विरोध हो रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि जब लालू प्रसाद की सरकार थी, तब अच्छे शिक्षकों की बहाली होती थी। सभी शिक्षक योग्य होते थे। अभी के समय में शिक्षक अभ्यर्थी इधर-उधर से डिग्री लेकर आ जा रहे हैं और नौकरी ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षक नियमावली बेहतर है। इसके आने के बाद अब अच्छे और योग्य शिक्षकों की बहाली होगी। इस नियमावली में कोई गड़बड़ी नहीं है।
जहरीली शराब कांड पर बोले- छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती है
जीतन राम मांझी ने मोतिहारी जहरीली शराब कांड पर कहा कि राज्य की आबादी 14 करोड़ है। छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती है। CM नीतीश कुमार पहले ही घोषणा कर चुके हैं, जहरीली शराब से मौत के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
मांझी ने ये बातें वैशाली में कही। वे लालगंज में भीम आर्मी के नेता राकेश पासवान के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद महुआ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन की सरकार है। इसमें कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं सकता। अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार संकल्पित है, लेकिन घटनाएं हो जाती है।
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…