बिहार के मोतिहारी में एक कोचिंग संचालक की घिनौनी हरकत सामने आयी है. कोचिंग संचालक ने पहले छात्रा से दुष्कर्म किया. इसके बाद शादी के लिए कहने पर इंकार कर दिया. घटना से आहात होकर लड़की ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
बताया जा रहा है कि पूरी घटना शुक्रवार को पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद मृतक छात्रा का सुसाइट नोट शनिवार को तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पुलिस छात्रा के पिता की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बूढ़ी गंडक के बाराघाट पुल से कूदकर आत्महत्या करने वाली इंटर की छात्रा की सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद कर लिया है. सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा हुआ है. छात्रा ने मधुबन ब्लाॅक रोड के रीजोनेंस कोचिंग के संचालक दिव्यांश ऊर्फ धीरज पर रेप करने का आरोप लगाया है. इधर तीसरे दिन भी आत्महत्या करने वाली छात्रा का शव बरामद नहीं हुआ है. इधर छात्रा के पिता ने मामले में कोचिंग संचालक धीरज ऊर्फ दिव्यांश, उसके पिता लालबाबू सहनी समेत चार के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाया है.
मृतक लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की के साथ दो वर्षों से बहला फुसलाकर रेप किया गया. 25 अप्रैल को फोन करने पर लड़के ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी. इधर पुलिस मामले में एक हीरालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिला है. एक युवक से पूछताछ की जा रही है. आरोपी युवक भी फरार है. पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.लड़के की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…