Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर मिली अचेत महिला, मेडिकल टीम ने रेलवे अस्पताल में कराया भर्ती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शनिवार को एक अचेत महिला के मिलने रेलवे कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। बाद में सूचना पर रेलवे के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच कर अचेत महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अपने साथ रेलवे अस्पताल ले गई। ऑन ड्यूटी डॉक्टर एके पांडेय ने बताया कि महिला किसी बीमारी के कारण बेहोश हुई है। बीमारी का कारण अभी पता नही चल सका है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

बताया गया है कि खगड़िया की ओर से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस से उक्त महिला को किसी यात्री ने नीचे उतार दिया। ट्रेन जाने के उपरांत लोगों ने महिला को प्लेटफार्म पर बेहोश स्थिति में देखा। जिसके बाद यात्रियों ने मामले की जानकारी आरपीएफ व एसएस कार्यालय को दी। स्टेशन पर बेहोश महिला यात्री के मिलने की सूचना पर मंडलीय रेल अस्पतान के डॉक्टर एके पांडेय के साथ मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान मेडिकल टीम को आरपीएफ व जीआरपी का साथ नहीं मिला। जिसके बाद टीम में शामिल डॉक्टर व कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद खुद बेहोश महिला को स्टेचर पर लाद का ऐंबुलेंस तक लाया। जिसके बाद महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। बेहोश महिला के पास टिकट आदि नहीं मिला है।

महिला कहां की है इसके बारे में भी लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला भी बेहोशी की स्थिति में हैं। जिस कारण उसके बारे में जाना नहीं जा सका है। महिला को उपचार करने वाले डॉक्टर एके पांडेय ने बताया कि महिला किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसे बेहतर उपचार की जरूरत है। प्राथमिक स्तर पर उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

1 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

28 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago