Bihar

MLC चुनाव में वोट के बदले नोट! गया में वोटर को कैश बांटते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष का VIDEO वायरल

बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC Election 2023) में वोट के बदले नोट बांटने का मामला सामने आया है। गया में एमएलसी चुनाव के दौरान वोटर को कैश बांटते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार जीवन कुमार के पक्ष में वोट देने की बात कह रहे हैं। हालांकि हम वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। गया डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह रामनवमी के चंदे का पैसे दे रहे थे, विरोधियों ने उनके वीडियो को एडिट करके साजिश की है।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। आरोप है कि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने पैसे बांटे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वे एक शख्स को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आ रही आवाज में प्रेम प्रकाश यह कहते सुने जा सकते हैं कि वोट सॉलिड जाना चाहिए। एक नंबर पर निशान लगाना है। यहां तक कि उन्होंने पैसे लेने वाले व्यक्ति से कहा कि वोटिंग करते हुए फोटो लेकर आना,  पैसा दे रहे है तो श्योर होंगे ही।

हालांकि पैसा लेने वाला व्यक्ति ज्यादा रुपये की मांग करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो शेरघाटी का बताया जा रहा है। प्रेम प्रकाश शेरघाटी के रहने वाले हैं और हाल में ही बीजेपी के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

दूसरी तरफ प्रेम प्रकाश ने वोट के लिए रुपये देने से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि वह हर साल रामनवमी का चंदा देते हैं। यह उसी का वीडियो है। विरोधी लोग वीडियो एडिट करने में माहिर हैं। एडिट कराकर वीडियो जारी की गई है। इसकी कहीं से भी जांच कराई जा सकती है। उन्होंने वोट के लिए किसी को पैसा नहीं दिया है।

इस मसले पर बीजेपी प्रत्याशी जीवन कुमार से बयान लेने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार को गया शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।

गया के डीएम त्यागराजन ने शुक्रवार को कहा कि जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो की जांच एसडीओ और डीएसपी शेरघाटी से कराई जा रही है। यह जांच होगी कि यह वीडियो आज का या एमएलसी चुनाव का है या नहीं। वीडियो की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago