Bihar

सासाराम में रामनवमी पर बवाल के बीच अमित शाह का कार्यक्रम स्थगित, जिले में उपद्रव के बाद हालात तनावपूर्ण

रामनवमी के मौके पर रोहतास जिले के सासाराम में हिंसा के बाद स्थिति तवानपूर्ण है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 144 लागू है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम में दो अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम आने वाले थे, लेकिन बिहार सरकार ने धारा 144 लागू की है। हमें इस कार्यक्रम को रद्द करना होगा। एसे हालात के बीच हम इस तरह का आयोजन कैसे कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शाम 1 अप्रैल को पटना आएंगे। वे यहां वरीय नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे। फिर, रविवार को नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि दो अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम आने वाले थे। शुक्रवार को सांसद छेदी पासवान, डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी विनीत कुमार, आरपीएफ कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने स्थानीय रेलवे स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया था।

झड़प में दो पुलिसकर्मी समेत कई घायल

हालांकि, गुरुवार को रामनवमी के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए। सासाराम नगर थाना के शहजलालपीर, सपुल्लाहगंज, नवरतन बाजार, गोला रोड समेत कुछ अन्य मोहल्लों में रामनवमी जुलूस के बाद शुक्रवार को दो पक्षों के बीच झड़प हुई। जमकर पथराव भी किया गया, जिससे दो पुलिसकर्मी के अलावा कुछ अन्य लोग घायल हो गए।

शुक्रवार से इलाके में निषेधाज्ञा लागू

उपद्रवी तत्वों ने एक दुकान में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी विनीत कुमार, डीडीसी शेखर आनंद, एडीएम चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार राय समेत अन्य अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझााने तथा माहौल को शांत करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है। शहर में शांति बहाली के लिए अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

प्रशासन ने आमजनों से की अपील

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि फिहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। आमलोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने व गलत सूचनाओं को विभिन्न इंटरनेट मीडिया से प्रसारित नहीं करने की अपील की गई है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago