Samastipur

समस्तीपुर मुख्यालय में सड़कों पर लगेगा ‘No Entry’ का बोर्ड, गाड़ी पार्किंग के लिए भी स्थल चिन्हित करने का निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक की। इसमें उन्होंने शहर में नो एंट्री को और मजबूत बनाने के लिए सड़कों पर जगह-जगह नो एंट्री का साइनेज (चमकता बोर्ड) लगाने का निर्देश दिया। वहीं गाड़ी पार्किंग के लिए सड़क किनारे उपयुक्त स्थल चिन्हित करने के लिए आंतरिक समिति बनाने का निर्देश डीटीओ को दिया।

आंतरिक समिति में डीएसपी मुख्यालय, डीटीओ, नगर आयुक्त, सीओ व जिस विभाग कि सड़क होगी उस विभाग के कार्यपालक अभियंता शामिल होंगे। इस दौरान सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाने का निर्देश उप नगर आयुक्त व डीएसपी मुख्यालय को दिया गया। 5 अप्रैल के बाद नोटिस देकर अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया जाएगा। एसडीओ को इसमें सहयोग करने को कहा गया है। पटेल गोलंबर एवं गंडक पुल के पार के गोलंबर को छोटा बनाने के दृष्टिगत आरसीडी के कार्यपालक अभियंता एवं डीएसपी मुख्यालय को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान मुसरीघरारी- समस्तीपुर पथ 10 अप्रैल शुरू कराने को कहा। वही बिशनपुर- दलसिंहसराय पथ जून तक पूर्ण कराने को कहा। जितवारपुर से हकीमाबाद के बीच गंडक नदी पर रोड ऊपरी पुल बनाने के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश पुल निर्माण निगम को दिया गया।

मुख्य सड़कों पर जाम की ज्यादा संभावना :

शहर के मुख्य सड़कों पर जहां जाम लगने की संभावना ज्यादा रहती है ,वहां रेडियम युक्त प्लास्टिक पाइप डिवाइडर नगर निगम से प्राप्त कर सड़क पर लगाने का निर्देश डीएसपी मुख्यालय को दिया गया। मौके पर एसपी विनय तिवारी, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी ,डीएसपी मुख्यालय, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, कार्यपालक अभियंता भवन, सहायक अभियंता पुल निर्माण निगम लिमिटेड, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago