Bihar

बिहार: कर्ज के बदले बेटी दो! 11 साल की बच्ची से दो बच्चों के पिता ने की शादी, हैरान करेगी ये घटना…

बिहार के सिवान का एक मामला इस समय बेहद सुर्खियों में है. जहां एक नाबालिग लड़की से एक विवाहित व बाल-बच्चेदार व्यक्ति ने शादी कर ली. आरोप है कि कर्ज के पैसे वापस नहीं कर पाने के कारण उसके बदले में आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की को अपने पास रख लिया और उसकी मांग भरकर बकायदा अपनी पत्नी के रूप में घर में रखने लगे. वहीं वायरल वीडियो में आरोपित युवक की कुछ और दलील है जबकि किशोरी भी अपना बयान लगातार बदल रही है.

11 साल की किशोरी से दो बच्चों के पिता ने की शादी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला रो-रोकर बता रही है कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री को एक शादीशुदा बाल बच्चेदार व्यक्ति अपने घर में रखा है और उससे शादी कर ली है. महिला का आरोप है कि उसने उक्त व्यक्ति से कुछ रूपए लिए थे जिसके बदले में बेटी को उसने अपने पास रखा था और कहा कि उसे पढ़ा-लिखा देगा. लेकिन बाद में उससे शादी रचा लिया. अब बेटी भी वापस आने से मना करती है.

आरोपित व्यक्ति की दलील..

वायरल वीडियो में आरोपित व्यक्ति कहता है कि लड़की रिश्ते में ही लगती है और परिवार की स्थिति सही नहीं थी तो उसे पढ़ाने-लिखाने का सोचकर लाया. लेकिन उससे शादी कर ली. उसका कहना है कि लड़की की मां ने उसे ये कहकर भेजा था कि शादी करके फिर पैसे लेकर भाग आना. लेकिन लड़की का भला सोचकर उससे शादी कर ली. आरोपित महेंद्र पांडे 30 वर्ष से अधिक उम्र का है. मामला लक्ष्मीपुर का बताया जा रहा है. वहीं किशोरी 11 साल की है जो कक्षा 6 में पढ़ती है.

कोई गलत काम नहीं किए, अब क्या करें जब हो गया…

आरोपित महेंद्र पांडे ने कहा कि उसे नाराजगी नहीं थी तो शादी कर लिए. इसे उम्र 16 बताया था. पर अभी इसके साथ कोई गलत काम नहीं किए हैं. हमें शर्म भी लगता है पर क्या करें. कब क्या कैसे हुआ नहीं समझ सके. ये अपने घर जाना नहीं चाहती है. अगर इसका भला ही करना है तो किसी हॉस्टल में रखवा दीजिए उसका खर्च हम उठाएंगे.

लड़की बोली..

वहीं इस पूरे प्रकरण पर लड़की सामने आयी तो बयान बदलती रही. उसने कभी कर्ज देने की बात कबूली तो कभी इंकार करती रही. उसने कहा कि वो अपने घर नहीं जाना चाहती. बताया कि गांव के लोग धमकाए कि बड़ी होगी तो कहीं भेज देंगे, इसलिए आ गयी. लड़की ने बताया कि उसे यहां उसकी मां ही लेकर आई थी. कर्ज लिया था तो आना पड़ा. कर्ज के बदले बेचने की बात लड़की ने वायरल वीडियो में कबूली. हालाकि बयान उसने लगातार बदला है.

पहली पत्नी बोली..

सबसे दिलचस्प बात ये दिखी कि आरोपित की पहली पत्नी ने कहा कि दोनों अपनी मर्जी से शादी किए हैं तो क्या बोलें. वहीं ट्वीटर पर इस मामले के प्रकाश में आने पर बिहार पुलिस के ट्वीटर हैंडल से एसपी सिवान को टैग किया गया और आगे की जांच का निर्देश दिया गया. पूरे मामले में अलग-अलग बयान व आरोप सामने आ रहे हैं. पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले पर से पर्दा हटेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

3 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

9 घंटे ago