समस्तीपुर :- समस्तीपुर-मुसरीघरारी SH-50 पथ पर चौड़ीकरण को लेकर वृक्षों का पातन व स्थानांतरण किया जा रहा है। इसको लेकर पथ निर्माण विभाग के द्वारा उक्त पथ पर सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की गई है, ताकि कोई दुर्घटना ना हो। समस्तीपुर से मुसरीघरारी की ओर जाने वाली मुख्य पथ के कि.मी. 43वें अंश जमुआरी पुल से कि.मी. 47वें अंश मुसरीघरारी के बीच कार्य चल रहा है।
डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा पिछले दिनों मुसरीघरारी-समस्तीपुर आरसीडी सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया था। इस पथ में 122 पेड़ों का ट्रांसलोकेशन एवं 129 पेड़ों की ट्रिमिंग किया जाना है। बताते चलें कि इस पथ का डिवाइडर के दोनो तरफ 7-7 मीटर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाना है।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ के बगल में स्थित तालाब का उन्नयन किया जाना है। मुसरीघरारी – समस्तीपुर पथ से ट्रांसलोकेशन किए जाने वाले पेड़ों को इसी तालाब के भिंडा पर लगाया जाना है। इस कार्य को सुनिश्चित कराने हेतु वन प्रमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर को निर्देशित किया गया है।
बताया गया है कि इस तालाब के चारो तरफ टहलने वाले पथ एवं इसके किनारे सीमेंट के बेंच का निर्माण नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा किया जाएगा। वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा इस तालाब में पर्यटन के दृष्टिकोण से वोटिंग चलवाने का कार्य किया जाएगा। इसी जगह पर पार्क का निर्माण करते हुए इसे पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाना है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…