रामनवमी हिंसा पर CM नीतीश बोले- दंगा कराने वाला कौन था, धीरे-धीरे चल जाएगा पता, अंदरुनी तौर पर जांच में जुटी है पुलिस
बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी को हुए दंगों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसके पीछे किसका हाथ था, यह बात धीरे-धीरे पता चल जाएगी। पुलिस और प्रशासन मामले की अंदरुनी तौर पर जांच कर रहा है।
#WATCH | Gradually it will be known who was behind it. Police and administration are probing the matter: Bihar CM Nitish Kumar on recent incidents of violence in Nalanda and Rohtas pic.twitter.com/cjNcFy1vUz
— ANI (@ANI) April 7, 2023
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में आपस में किसी भी प्रकार का विवाद ना हो, इसके लिए हमने बहुत प्रयास किया है। एक-दो जगह कुछ लोगों ने झगड़ा किया तो उस पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। सासाराम और बिहारशरीफ में हुए दंगों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि धीरे-धीरे सब पता चल जाएगा कि ये गड़बड़ी किसने की।





