Bihar

CM नीतीश कुमार ने ओवैसी पर किया पलटवार, कहा- भाजपा के एजेंट हैं; हमसे मिलना चाहते थे लेकिन हमनें मना कर दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के कई जिलों में रामनवमी के दौरान हिंसा की घटनाओं को लेकर एआईएमाईएम के प्रमख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नीतीश कुमार ने उनपर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी बीजेपी के एजेंट हैं। भाजपा को लाभ दिलाने के लिए बिहार में एआईएमआईएम काम करती है। चुनाव में एक वर्ग विशेष का वोट काट लेती है जिससे बीजेपी को फायदा होता है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान कि दंगा से भाजपा और जदयू दोनों को फायदा होता है, के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में जो रूलिंग हैं उन्हीं के अवैसी एजेंट हैं। जिन पार्टियों के बड़ी संख्या में एमपी हैं, उनसे ज्यादा असदुद्दीन ओवैसी का न्यूज छपता है, पूरे देशभर में। नीतीश कुमार ने पूछा कि कहां के रहने वाले हैं और कहां न्यूज छपता है? उनका यहां कुछ है?

एनडीए से हटने के बाद मिलना चाहते थे ओवैसीः नीतीश

सीएम नीतीश ने एक पुराना राज शेयर किया। उन्होंने कहा कि जब हम एनडीए से अलग हुए थे तब ओवैसी हमसे मिलना चाहते थे। उस समय हमने मना कर दिया था। तब से उनके फायदे के लिए काम कर रहे हैं। सुशील कुमार मोदी के बयान पर कहा कि उनको बोलना ही है। नहीं बोलेंगे तो उनको पार्टी से ही निकाल दिया जाएगा।

पहले बीजेपी का टीम बी बता चुके हैं

पिछले दिनों विधानसभा के मध्यावधि चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कैंडिटेट के चुनाव लड़ने से गोपालगंज और कुढ़नी में बीजेपी की जीत हुई। दोनों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी बहुत कम मतों के अंतर से हारे। तभी से ओवैसी पर सत्ताधारी दल के सभी नेता खफा हैं। उनकी पार्टी को बीजेपी की टीम बी का नाम दिया।

बिहार में हिंसा की घटनाओं पर ओवैसी ने नीतीश कुमार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। हिंसा की वारदातों को सरकार की विफलता बताते हुए ओवैसी ने नीतीश और तेजस्वी यादव दोनों पर जमकर प्रहार किया। ओवैसी ने कहा कि लोग हिंसा के शिकार बने और नीतीश कुमार इफ्तार करने चले गए। वहां टोपी पहनी, शॉल पहना और खुश होकर इफ्तार किया। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि चाचा भतीजा अभी तक उन इलाकों में क्यों नहीं गए जहां दंगे हुए।

एकता के लिए प्रयासरत

विपक्षी एकता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रयासरत हैं। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भूल गए जब 2017 में फिर हम इनलोगों के साथ गए थे तो एक घटना हुई थी, उसमें एक नेता का बेटा शामिल था, तो उसको भी हम गिरफ्तार करवाए थे। ये लोग कभी कुछ किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

3 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

3 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

7 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

12 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

12 घंटे ago