Bihar

मनीष कश्यप अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में, ताबड़तोड़ मुकदमे लदने के बाद क्या मांगी है राहत, जानिए..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तमिलनाडु प्रकरण में फंसे यूट्यूब चैनल सचतक के संचालक मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गयी है. बुधवार को मदुरई कोर्ट में मनीष कश्यप को पेश किया गया और तमिलाडु पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी. मनीष कश्यप को 15 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है जहां उससे पूछताछ की जाएगी. इधर बिहार में मनीष कश्यप के ऊपर एकऔर मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं अब अलग-अलग राज्यों में मुकदमे दर्ज होने के बाद अब मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है.

15 दिनों की रिमांड पर मनीष कश्यप

मनीष कश्यप को 15 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है. इधर बिहार में मनीष कश्यप के ऊपर मुकदमों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. ईओयू ने हाल में ही एक और केस दर्ज किया है जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करते मनीष कश्यप को एक वीडियो में पाया गया. इससे पहले ही बिहार में मनीष कश्यप पर कई मुकदमे दर्ज हैं. वहीं तमिलनाडु में भी उनके ऊपर केस दर्ज हैं. बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ कथित रूप से हिंसा की भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जहां उन्होंने याचिका दायर की है कि अलग-अलग राज्यों में दर्ज किए गए मुकदमों को एक क्लब में किया जाए. मनीष कश्यप अलग-अलग राज्यों में दर्ज मुकदमों से परेशान हैं. इससे राहत के लिए वो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं.

बिहार व तमिलनाडु में मुकदमे दर्ज

बता दें कि हाल में ही मनीष कश्यप के ऊपर एक के बाद एक करके कई मुकदमे बिहार में दर्ज हुए. पूर्व में भी मनीष के ऊपर कई मुकदमे किए गए थे. पुराने मामले में ही उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गयी थी जिस दौरान फरार मनीष कश्यप ने सरेंडर किया था. बेतिया में सरेंडर किए जाने के बाद मनीष कश्यप को पटना ले जाया गया था. ईओयू ने पूछताछ पूरी की थी और फिर तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर गयी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

28 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

51 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

1 घंटा ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

18 घंटे ago