Bihar

मुख्यमंत्री की हाईलेवल मीटिंग के बाद बिहारशरीफ पहुंचे DGP:अधिकारियों से ली हालात की जानकारी, कई लोगों पर हो सकती है कार्रवाई

बिहार में रामनवमी पर हुए हिंसा पर मुख्यमंत्री एक्शन में हैं। सीएम ने अधिकारियों को दंगाई से निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। उपद्रवियों की पहचान कर उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थिति में कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए, इस पर नजर रखें। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें।

नालंदा में मारे गए युवक के पिता और भाई से फोन पर बात की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश भी दिया है।

हिंसा के बाद रविवार को हालात की समीक्षा के लिए सीएम ने हाईलेवल मीटिंग की। नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में हालात की पूरी जानकारी लें।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पूरी जानकारी दी जाए ताकि कोई अफवाह नहीं फैले और लोग भ्रमित न हों।

रविवार की देर शाम बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी बिहारशरीफ पहुंचे। घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों के साथ घटना की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को हमेशा सतर्क रहने सभी चौक चौराहों और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती करने का निर्देश डीएम और एसपी को दिए।

सीएम ने हर हाल में शांति बहाल करने का कहा है- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने जानकारी दी कि बिहार में पिछले 2 दिनों में रामनवमी में चौकस तैयारी थी। मुख्यालय से सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी हुई थी। पिछले साल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इंटेलिजेंस इनपुट भी शेयर किया गया था।

बिहार शरीफ और सासाराम में कुछ घटनाएं हुई, लेकिन जल्द इन पर काबू पाया गया। स्थिति आज भी सामान्य है। आज मुख्यमंत्री ने भी समीक्षा करते हुए हालात की जानकारी ली। उन्होंने हर कीमत पर शांति और विधि व्यवस्था बहाल रखने को कहा। दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। राज्य सरकार शांति व्यवस्था बनाए रखेगी।

सासाराम और बिहारशरीफ से 109 गिरफ्तार- डीजीपी

डीजीपी आरएस भट्टी ने बताया कि वर्तमान में लॉ-एंड-ऑर्डर नियंत्रण में है। बिहार शरीफ और सासाराम में कुल अब तक 109 गिरफ्तारी हुई है। लगातार पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश थी। अब तक 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

सासाराम में हुए बम धमाके मामले की जांच करने के लिए FSL की टीम पटना से गई थी। घायल सभी 6 लोग अपराधी हैं। उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद जेल भेजा जाएगा।

इनपुट के आधार पर फोर्स लगाए गए थे। 4 कंपनी संट्रेल से मांगी गई, वह मिल गई है। हर साल रामनवमी पर मांगे जाते हैं। हर शोभायात्रा को विधिवत लाइसेंस दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago