Bihar

बिहार में रिकॉर्डतोड़ गर्मी! हीट वेव की चपेट में कई शहर; इस दिन से राहत की उम्मीद

बिहार में मंगलवार को भीषण गर्मी व (हीट वेव) लू के कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश दक्षिणी भागों, उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य भागों में लू का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान पछुआ की गति 10-20 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहेगी।

आने वाले दो से तीन दिनों बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो 48 घंटों के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

पटना, भागलपुर, वाल्मीकिनगर, सबौर, डेहरी, जमुई, भोजपुर, वैशाली, बांका, कटिहार, नवादा, हरनौत, अररिया व सहरसा के अगवानपुर, सुपौल, फारबिसगंज, मोतिहारी व शेखपुरा में बुधवार को दिनभर लू चलने की संभावना है।

मंगलवार को पटना समेत 23 शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में आम दिनों की तुलना में सड़कों पर भीड़ थाेड़ी कम देखने को मिली। लू के कारण लोग पेड़ की छांव व घरों में दुबके रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना समेत प्रदेश के 13 शहर लू की चपेट में रहे। पटना में अप्रैल महीने का सबसे अधिक गर्म दिन 44.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। वहीं 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फर्जी IAS पत्नी और बॉडीगार्ड पति का खेल बेनकाब, 34 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर की मारपीट

मधेपुरा में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी…

3 घंटे ago

नीतीश सरकार ने लखीसराय डीएम को पद से हटाया, धान खरीद में गड़बड़ी के बाद मिथिलेश मिश्र का ट्रांसफर

बिहार की नीतीश सरकार ने लखीसराय के डीएम (जिलाधिकारी) मिथिलेश मिश्र को पद से हटा…

4 घंटे ago

बिहार: दारोगा जी को 7,000 रुपये पड़े भारी, जमीन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए SI अनिल सिंह

बिहार के मधेपुरा जिले में महज सात हजार रुपये रिश्वत लेते एक एसआई को विजिलेंस…

7 घंटे ago

3 दिन में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर रोज भरेंगे 1000 जुर्माना, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…

10 घंटे ago

बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…

11 घंटे ago

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…

13 घंटे ago