Bihar

बिहार: पति के दरवाजे पर ही कर दिया गया पत्नी का अंतिम संस्कार, ‘थार’ के लिये कर दी थी हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति ने एसयूवी की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके नाराज माता-पिता और रिश्तेदारों ने घर के सामने ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

मृतका काजल कुमारी ने 6 माह पूर्व आकाश महतो से प्रेम विवाह किया था और उसके माता-पिता ने अपनी आर्थिक हैसियत के अनुसार एक दहेज और एक कार दी थी। कुछ महीनों के बाद महतो ने एक थार एसयूवी की मांग की, जिसे उनका परिवार वहन करने में असमर्थ था। हालांकि, वह अपनी मांग पर अड़ा रहा और कई बार उसके माता-पिता को धमकी भी दी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह पत्नी को मार डालेगा।

पति के दरवाजे पर पत्नी का अंतिम संस्कार

आकाश महतो ने सोमवार रात अपनी पत्नी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर उसके परिजन वहां पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद काजल के परिजन शव को आरोपी के घर मोतीपुर गांव ले गए और दरवाजे के सामने ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मुजफ्फरपुर के डीएसपी (पश्चिम) अभिषेक आनंद के मुताबिक ‘घटना की गंभीरता को देखते हुए हमने गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस के सामने ही अंतिम संस्कार किया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बल तैनात किया गया था।’

मर्डर के आरोपी ससुराल वालों की तलाश जारी

मुजफ्फरपुर के डीएसपी (पश्चिम) अभिषेक आनंद ने कहा, मृतका की मां नीलम देवी द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत पर हमने प्राथमिकी दर्ज की है। उसने आरोप लगाया है कि काजल की हत्या में आकाश महतो, उसके पिता विजय महतो, मां राजपति देवी, बहन प्रिया कुमारी उर्फ गुथी कुमारी, दो दोस्त विशाल कुमार और चंद्रशेखर कुमार शामिल थे। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अवैध कार्यो में शामिल था और काजल इसका विरोध कर रही थी। आनंद ने कहा, हम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। वे अभी फरार हैं। इससे पहले कांटी थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में भी एक युवती का उसके प्रेमी के घर के सामने अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

7 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

9 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

22 घंटे ago