Bihar

बिहार में हिंसा की घटनाओं को लेकर राज्यपाल से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल, कहा- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा की घटना को लेकर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन पहुंचे जहां महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बीजेपी नेताओं ने महामहिम को घटना की जानकारी दी और कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। वही महामहिम राज्यपाल ने कहा कि वे इसे मामले को संज्ञान में लेकर गंभीरता से देखेंगे।

महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपने के बाद बीजेपी नेताओं ने मीडिया से बातचीत की। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार से बिहार में जो कल से स्थिति बनी हुई है जो घटनाएं लगातार कई जगहों पर घटी है इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार अपने दायित्व के निर्वहन करने में विफल साबित हुई है। शरारती तत्वों ने एक तरफा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर बिहार की शांति व्यवस्था को भंग करने का काम किया है लेकिन दुर्भाग्य है कि महागठबंधन की सरकार इस तरह की घटनाओं पर काबू पाने में विफल साबित हुई है।

वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महामहिम से इस मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह किया गया है। सासाराम और नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होना था। नवादा में तो कार्यक्रम होगा लेकिन सासाराम के कार्यक्रम को पार्टी ने रद्द कर दिया गया है। बिहार सरकार के द्वारा धारा 144 लगाने का काम किया गया। जिसके बाद हमलोगों को कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। आमलोगों की सुरक्षा पहले जरूरी है। जब तक आमलोग सुरक्षित नहीं हो सकते तब तक वहां कार्यक्रम नहीं किया जा सकता।

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वे चाहते हैं कि बिहार सरकार से यह जानने का प्रयास किया जाए कि किस परिस्थिति में इस तरह की घटना हुई। सभी जगह दंगे हो रहे है और बिहार की सरकार यह कहती है कि वे कुछ नहीं जानते उनके पास कोई रिपोर्ट ही नहीं है। इसलिए पलटी मारने वाले लोग लगातार पलटी मार रहे हैं। जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है।

पुलिस एलांसमेंट कर रही है जिलाधिकारी के आदेशानुसार सासाराम में धारा 144 लगायी गयी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के गृह मंत्री के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया। 144 आपने लगाया तो 144 हटाने की भी घोषणा करनी चाहिए थी। नीतीश कुमार आज पलटी मार रहे है। आज फ्लैग मार्च कर रहे हैं कल क्यों नहीं किये। लोग पलायन कर क्यों रहे हैं। लोगों का घर जलाया गया है जिसके बाद लोग ऐसा कदम उठा रहे हैं।

वही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्रालय का प्रभार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिम्मे है जब यह घटना हुई तब सदन में जवाब देना चाहिए था। सदन चलते यह घटना हुई है तब सदन को बताना चाहिए था। लेकिन इस घटना को छिपाया गया। शासन प्रशासन में बैठे लोग इस तरह की घटना को छिपाने का काम करते हैं। जब घटना ने बड़ा रूप ले लिया तब बयानबाजी कर पलटने का वातावरण बनाया गया। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। महामहिम ने कहा कि इसे संज्ञान में लेकर गंभीरता से देखेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago