Bihar

आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी ने रखा पक्ष, बोले- नियम के मुताबिक रिहाई हुई है

आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार सरकार की ओर से सफाई दी गई है। मुख्य सचिव अमीर सुबहानी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा बिहार में नया जेल मैन्युअल 2012 में बनाया गया था, जो लोग आजीवन कारावास की सजा काट चुके हैं। उनको कब रिहा करना है। किस तरीके से रिहा करना है। किसी को भी विशेष छूट नहीं दी गई है।

रिहाई का प्रावधान है

उन्होंने कहा कि मैन्युअल के अनुसार जो लोग 14 साल की सजा काट चुके हैं। उनका अच्छा आचरण रहा है। उन्हें 14 साल की कारावास अवधि और 20 साल की परिहार अवधि पर छोड़ने का प्रावधान है। राज्य दण्डादेश परिहार परिषद कानूनी दृष्टिकोण से जिसमें जज भी सदस्य होते हैं। तभी रिहाई होती है। उन्होंने बताया कि 6 साल में 22 बैठक में 1 हजार 161 कैदियों को छोड़ने पर विचार किया गया है। अभी तक 698 कैदियों को छोड़ा गया है।

किसी को विशेष छूट नहीं मिली है

कुछ और नियम है, जिसके अनुसार 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को भी कैदियों को छोड़ा जाता है। अन्य नियम के मुताबिक 104 कैदियों को छोड़ा गया है। एक बार और ऐसे कैदियों को छोड़ा जायेगा। इस बार भी जिन 27 कैदियों को छोड़ा गया है। उसमें किसी को विशेष छूट नही दी गई है। इस बार लोक सेवक को लेकर जो संशोधन किया गया है। केवल इसलिए, क्योंकि आम लोगों और लोक सेवक में सरकार ने कोई अंतर नहीं रखा है, इसलिए संशोधन किया गया।

रिहाई को राजनीतिक तौर पर नहीं देखा जाए

कानून और कानून की प्रक्रिया लगातार संशोधन होनेवाली प्रक्रिया है। अगर कोई चीज बदली गई तो वह सरकार का अधिकार और कर्तव्य है। आनन्द मोहन की रिहाई के मामले को राजनीतिक तौर पर नहीं देखना चाहिए। पीड़ित परिवार से क्या इस बारे में राय ली गई है। इस सवाल पर मुख्य सचिव ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रोविजन ऑफिसर स्थानीय लोगों से राय लेते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

12 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

14 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

18 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

19 घंटे ago