Bihar

तेजस्वी बोले-अतीक जी का नहीं…कानून का जनाजा निकला, हत्या को बताया स्क्रिप्टेड मर्डर

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को बिहार के उपमुख्यमंत्री ने स्क्रिप्टेड मर्डर बताया है। तेजस्वी बोले- यूपी में अतीक जी का नहीं, कानून का जनाजा निकला है। उन्होंने कहा कि हत्यारा, हत्यारा होता है, इसमें हमदर्दी नहीं होनी चाहिए। पुलिस कस्टडी में हत्या होना सवाल खड़े करता है। यूपी में पुलिस की कस्टडी में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये दुखद है। अपराधियों का सफाया मतलब उनको मारना नहीं है। सजा देने के लिए कोर्ट है, कानून है।

देश में प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ है- तेजस्वी

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार को पटना पहुंचे। जहां यूपी में पुलिस कस्टडी में हुई हत्या को लेकर कहा कि जो भी लोग अपराधी हैं, हम लोगों को उनसे कोई सहानुभूति नहीं है। लेकिन इस देश में कानून है। अपराध का खात्मा होना चाहिए, उसके लिए कानून और संविधान है, कोर्ट है।

हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ और सजा मिली और यूपी में जो हुआ ये अतीक जी का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है।

लॉ-एंड-ऑर्डर पर सोचना चाहिए- नीतीश कुमार

पटना में नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस कस्टडी में मौत दुखद है। ऐसा कहीं होता है क्या कि कोई प्रेस वाला आया और मार दिया। इस पर एक्शन होना चाहिए। कोई भी इस तरह से मार दे, ये सही नहीं है। अपराधी था तो उसकी सुरक्षा के लिए रहना चाहिए था। यूपी सरकार को लॉ-एंड-ऑर्डर पर सोचना चाहिए।

देश संविधान से चलता है। कोर्ट सजा पर फैसला करेगी। अपराधियों का सफाया मतलब उसे मारना नहीं होता। कोई बीमार है, उसे इलाज के लिए लाते हैं और गोली मार दी जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago