Bihar

बिहार के 10 जिलों में आज हो सकती है बारिश, सुबह से बादल छाए; बिजली और ओले गिरने का भी अलर्ट

बिहार के 10 जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटे के लिए भोजपुर, पटना, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, सारण में बिजली, हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

बिहार के 26 जिलों में बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। कई जिलों का पारा एक बार फिर से 40 डिग्री के पार जा सकता है।

वहीं, 29 और 30 अप्रैल को फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान 19 जिलों के लिए आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

29 और 30 अप्रैल को आंधी बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अप्रैल को एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बिहार के 19 जिले पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, रोहतास, बक्सर समेत अन्य जिले शामिल हैं। यहां आंधी, बारिश, तेज हवा, को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में लगातार हो रहा उतार चढ़ाव

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस साल भी अप्रैल के टेम्परेचर में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में हो रही हल्की बूंदाबांदी के कारण सुबह के समय हल्की सिहरन होने लगी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 10 दिनों की बात करें तो ज्यादातर शहरों का यही हाल रहा है।

वहीं, 20 से 21 अप्रैल तक सूरज आग बरसा रहा था। कई जिलों का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तापमान नीचे आ गया। इस संबंध में जलवायु परिवर्तन के विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में तापमान का सामान्य से काफी ऊपर जाना अस्वाभाविक है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

6 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

17 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

18 घंटे ago