Bihar

उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, नीतीश का साथ छोड़ते ही केंद्र सरकार मेहरबान

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने के बाद केंद्र ने उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की है। हाल ही में उन्होंने जेडीयू छोड़कर रालोजद नाम से नई पार्टी बनाई थी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उनके एनडीए में जाने की अटकलें हैं। उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलने से राजनीति महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय में इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उपेंद्र कुशवाहा की सिक्योरिटी बढ़ाए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लंबी बगावत के बाद जेडीयू का दाम छोड़ दिया था। जेडीयू छोड़ते ही कुशवाहा ने रालोजद नाम से नई पार्टी बनाई। उनके एनडीए में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा में उपेंद्र कुशवाहा के साथ तीन अलग-अलग शिफ्ट में सीआरपीएफ के 11 कमांडो मौजूद रहेंगे। ये सभी विशेष आधुनिक हथियारों से लैस होंगे। इनमें दो पीएसओ भी शामिल हैं।

विरासत बचाओ यात्रा पर कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा अभी बिहार में विरासत बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। वे विभिन्न इलाकों में जाकर नीतीश सरकार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं और अपनी नई पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला कि यात्रा के दौरान कुशवाहा की सुरक्षा को खतरा है। इसी कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है।

एनडीए में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा?

नीतीश कुमार से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए में जाने की अटकलें हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी आम चुनाव में वे बीजेपी के साथ चुनाव लड़ सकते हैं। पिछले दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कुशवाहा के पटना स्थित आवास पर जाकर मुलाकात भी की थी। उपेंद्र की कोइरी-कुशवाहा वोटबैंक में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें अपने पाले में लेकर बीजेपी नीतीश कुमार के लवकुश फैक्टर को कमजोर कर सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

3 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

13 घंटे ago