Bihar

बिहार: ट्रक ने पुलिस वाहन को रौंदा, हवलदार की दर्दनाक मौत- दारोगा की हालत गंभीर; गाड़ी के उड़े परखच्चे

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कंटेनर ट्रक ने पुलिस वाहन को ऐसा रौंदा कि उसके परखच्चे उड़ा दिए। दुर्घटना में सरैया थाना के एक हवलदार की दर्दनाक मौत हो गई। एक सिपाही जख्मी हो गया। भाग रहे कंटेनर ट्रक को पकड़ लिया गया है। गाड़ी पर सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर पर ऑटो वाहन लदे हैं।

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के रेवाघाट स्थित एनएच 722 पर शनिवार की देर रात थाना की गस्ती गाड़ी में एक बड़ी ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मारकर कुचल दिया। इस घटना में थाना की गस्ती गाड़ी (सूमो) के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे गस्ती दल के प्रभारी एसआई बीएन सिंह व हवलदार महेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में फंसे दोनों को अन्य लोगों की मदद से गाड़ी का गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में घायल मोकामा निवासी हवलदार महेश यादव (करीब 55) की मौत हो गई। जबकि एसआई बीएन सिंह का इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सरैया थाना की सरकारी गाड़ी सूमो से एसआई बीएन सिंह के नेतृत्व में चार पुलिसकर्मी एक निजी चालक के साथ गस्ती गाड़ी के साथ रेवाघाट की तरफ निकले थे। गस्ती गाड़ी रेवाघाट के पास एनएच किनारे खड़ी कर चालक और तीन अन्य पुलिसकर्मी बाहर निकले थे। हवलदार महेश यादव और दारोगा बीएन सिंह गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान छपरा की तरफ से तेज गति में आ रही ऑटो लोड एक बड़ी ट्रक ने थाना की गस्ती गाड़ी में ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग धमाका से जग गए।

ठोकर लगने के बाद एसआई बीएन सिंह गस्ती गाड़ी में हीं फंस गए थे जबकि हवलदार महेश यादव भी टक्कर लगने के कारण बुरी तरह घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते हीं थाना से थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे और घायलों को लेकर सीएचसी सरैया पहुंचाया। पीएचसी से दोनों घायलों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मेडिकल में इलाज के दौरानमहेश यादव की मौत हो गई। देर रात एसएसपी राकेश कुमार भी मेडिकल पहुंचे और हादसे की जानकारी लिया। बताया जा रहा है ट्रक चोरी की है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पकड़े गए ड्राइवर और खलासी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago