देवघर एयरपोर्ट से रविवार से पटना के लिए व सोमवार से रांची के लिए विमान सेवा शुरू होगी. पटना से यात्री बाबा का दर्शन करने के अब सीधे हवाई मार्ग से देवघर पहुंच सकेंगे. यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले किराया करीब 3000 रुपये के आसापास पहुंच गया है. इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7944 देवघर एयरपोर्ट से दिन के 11:15 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:15 बजे पटना में उतरेगी, वहीं दोपहर 12:35 बजे पटना से यह विमान उड़ान भरेगी, जो देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर 1:35 बजे लैंड करेगी.
रांची से 20 लोगों ने करायी टिकट बुकिंग
देवघर से पटना और रांची का हवाई सफर करना अब आसाना होगा. पटना और रांची के श्रद्धालुओं को देवघर आकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने में अब काफी सुविधा होगी. हवाई सेवा शुरू होने से उन्हें अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी. जानकारी के मुताबिक, पटना के लिए 10 व रांची के लिए अबतक 20 लोगों ने टिकट की बुकिंग करायी है.
रांची के लिए शाम में फ्लाइट
रांची से देवघर आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई7964 रांची से दोपहर 3:25 बजे उड़ान भरेगी, जो शाम 4:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. वहीं, यह फ्लाइट 4:45 बजे देवघर से उड़ान भरेगी तथा 55 मिनट में रांची में लैंड करेगी. पटना के लिए सप्ताह में चार दिन शनिवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को तथा रांची के लिए सप्ताह में तीन दिन शनिवार, सोमवार व बुधवार को हवाई सेवा मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, पटना के लिए 10 व रांची के लिए अबतक 20 लोगों ने टिकट की बुकिंग करायी है.
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…