बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर के नतीजे जारी कर दिए हैं. बिहार बोर्ड इंटर नतीजों में इस साल 83.7 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है. बीएसईबी ने लगातार 5वीं बार देश में सबसे पहले इंटर के नतीजे जारी किए हैं. इंटर के नतीजों में इस बार फिर से लड़कियों ने ही बाजी मारी है, यही कारण है कि सभी संकायों से टॉपर्स लड़कियां ही बनी हैं.
विज्ञान संकाय में जहां आयुषी नंदन टॉपर बनी हैं तो वहीं गया से भी एक गरीब की बेटी ने टॉपर बनने का मुकाम हासिल किया है. गया के मिर्जा गालिब कॉलेज की छात्रा ने बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में कॉमर्स संकाय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. कोमल कुमारी नाम की ये छात्रा गया शहर के ओल्ड करीमगंज के कुम्हार गली की रहने वाली हैं. उनके पिताजी जीवन यापन करने के लिये घर में ही आटा मिल की छोटी सी दुकान चलाते हैं. कोमल के पिता ने बताया कि मेरी दो बेटियां ही हैं लेकिन कभी इस बात का मलाल नहीं हुआ कि मेरा बेटा नहीं है.
कोमल के पिता ने बताया कि घर की माली हालत नाजुक है क्योंकि एक आटा चक्की से हम तीन भाईयों के परिवार की परवरिश होती है लेकिन बेटी को बढ़ाया और पढ़ाया, ऐसे में नतीजा आज आपके सामने है. कोमल को 500 में 474 नंबर मिले हैं जो कि 94.9 फीसदी है.
कोमल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. कोमल 10वीं के नतीजों में भी टॉपर थी और उसे अपने स्कूल में सबसे अधिक मार्क्स मिले थे. उसकी इस सफलता पर पूरा मोहल्ला भी काफी खुश और गौरवान्वित है.
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…