Bihar

पिता किसान, लक्ष्य IAS बनना, जानें इंटर की साइंस टॉपर आयुषी को

बिहार बोर्ड ने इंटर के नतीजे जारी कर दिए हैं. बीएसईबी ने लगातार 5वीं बार देश में सबसे पहले इंटर के नतीजे जारी किए हैं. बिहार बोर्ड इंटर नतीजों में इस साल 83.7 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है. इंटर विज्ञान संकाय में आयुषी नंदन टॉपर बनी हैं. आयुषी बिहार के खगड़िया जिला की आर लाल कॉलेज की छात्रा हैं जिनकों 500 में से 474 अंक मिले हैं. जो कि 94.8 फीसदी हैं. आय़ुषी खगड़िया जिला के मानसी मानसी मटिहानी की रहने वाली हैं. आयुषी को इससे पहले मैट्रिक की परीक्षा में भी 9वां रैंक हासिल हुआ था.

खगड़िया के मानसी प्रखंड के मटिहानी गांव की रहने वाली आयुषी नंदन ने साइंस में बिहार टाॅपर बनने का गौरव हासिल किया है. आयुषी नंदन के पिता किसान हैं साथ ही दूध का व्यवसाय भी करते हैं. आयुषी नंदन मैट्रिक में भी नौंवा स्थान लाई थी. आयुषी को जैसे ही पता चला कि वह बिहार टाॅपर बनी है पूरे परिवार में खुशी का महौल कायम हो गया. आयुषी इस सफलता से काफी खुश है और आईएएस बनना चाहती हैं.

वह आठ घंटे लगातार पढ़ती थी. उसे विश्वास था कि अच्छे नंबर आएगे लेकिन वह टाॅप कर जाएगी यह विश्वास नहीं था. बिहार टॉपर बनने के बाद परिवार के लोगों ने आयुषी को मिठाई खिलाया और उसे बधाई दी. बिहार टाॅपर बनने के बाद आयुषी को गांव के लोग घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं. बताते चलें कि आयुषी के पिता विकास कुमार पेशे से किसान हैं और दूध का भी व्यवसाय करते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 मिनट ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

7 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

14 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

15 घंटे ago