बिहार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव के आवास से लाखों रुपए के कीमती सामान की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की ये घटना तेजप्रताप के पटना में स्ट्रैड रोड तीन नंबर स्थित आवास से हुई। इस संबंध में तेजप्रताप यादव के निजी सहायक की ओर से सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चोरी का शक वृंदावन निवासी दीपक और उसके पांच साथियों पर जाहिर किया गया है।
वृंदावन से आए कलाकारों पर चोरी का शक
मंत्री तेजप्रताप यादव के निजी सहायक ने पुलिस को सूचना दी कि होली में वृंदावन से लोक कलाकारों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि वृंदावन से दीपक कुमार और उसके पांच साथियों को कला प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। सभी कलाकार 9 मार्च को देर रात मंत्री आवास में ही रुके थे। बाद में वे सभी कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गए। 10 मार्च को सुबह में चोरी की जानकारी हुई, तो दीपक को फोन कर पूछा। इस पर दीपक और उसके साथियों की ओर से मंत्री के मोबाइल नंबर लगातार धमकी दी जा रही है। मंत्री के निजी सहायक ने बताया कि चोरी गए सामानों की कीमत करीब पांच लाख रुपए के आसपास है।
सोशल मीडिया पर एफआईआर की कॉपी वायरल
बिहार में मंत्री आवास पर चोरी की घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। तेजप्रताप के आवास में काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी कि ताला तोड़ कर मंत्री आवास से चोरी हुई है।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…