समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: पिता नहीं मिले तो सुपारी किलर ने होमवर्क कर रही नन्ही बच्ची पर ही दाग दी गोली, मासूम ने तड़पते हुए तोड़ा दम

बिहार के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोजपुर में घर में घुसकर अपराधियों ने 8 साल की बच्ची पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची उस वक्त अपना होमवर्क कर रही थी। आखिरी सांस तक उसके हाथ में पेंसिल थी।

मामला जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव का है। शुक्रवार की रात 4 अपराधी कृष्णा कुमार सिंह के घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कृष्णा कुमार सिंह की 8 साल की बेटी आराध्या हाथ में पेंसिल लिए पहुंची और दरवाजा खोला।

उन्होंने पूछा कि पापा हैं, आराध्या के मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। ये देख उसकी मां और दादी वहां पहुंची। उन्होंने विरोध किया तो बच्ची को गोली मार दी और फरार हो गए।

IMG 20220723 WA0098

मामला जमीन विवाद से जुड़ है। बताया जाता है कि कृष्णा कुमार सिंह का अपने रिश्तेदार से विवाद है। इसे लेकर ही शूटर से हत्या करवाई गई है।

वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष टीम लेकर मौके पर पहुंचे और शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

new file page 0001 1

पहली कक्षा में पढ़ती थी आराध्या

आराध्या कुमारी पहली कक्षा में पढ़ती थी। वारदात के वक्त वो पढ़ाई कर रही थी। गोली लगने के दौरान आराध्या के हाथ में पेंसिल थी, जो उसने मरते दम तक पकड़ी रही।

आराध्या अपने एक भाई (ओम) और बहन (परिनीति) से बड़ी थी। वह कतीरा स्तिथ मिशन स्कूल में पढ़ती थी। पिता कृष्णा सिंह दिनारा में पोल्ट्री फॉर्म चलाते हैं। आराध्या के घर में मां अंजली सिंह और दादी है।

IMG 20230314 WA0036 01

भाई की भी जमीन विवाद में हुई थी हत्या

पिता कृष्णा कुमार सिंह ने पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद में बेटी की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि साल 2013 से 6 बिगहा जमीन को लेकर अपने ही रिश्तेदार से विवाद चला आ रहा है।

उसी विवाद को लेकर 2019 में छोटे भाई सत्यम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में हमें भी गोली लगी थी।

IMG 20230301 WA0084 01

कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद मां और पत्नी की हालत खराब हो गई। पत्नी ने किसी तरह खुद को संभाला और फोन पर मुझे इसकी जानकारी दी।

मैं जैसे ही सासाराम से लौटकर अपने घर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ मेरी बेटी जमीन पर गिरी पड़ी है। इसके बाद आरा सदर अस्पताल लाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IMG 20230109 WA0007

उदवंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि घटना रात लगभग दस बजे के आसपास की है। परिजनों ने देर से इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20221203 WA0074 0120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled1 840x760 1Post 193 scaled