Bihar

बिहार: सौर ऊर्जा से चमकेंगे पटना मेट्रो के स्टेशन, हर दिन लगभग 6.5 मेगावॉट बिजली का होगा प्रोडक्शन

पटना मेट्रो के संचालन में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. मेट्रो स्टेशनों की छत पर पैदा होने वाले सौर ऊर्जा का जगमग होंगे. बताया जा रहा है कि पटना मेट्रो पारंपरिक ऊर्जा के श्रोतों पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए कुछ चुनिंदा स्टेशनों और मैटेनेंस डिपो की छतों पर सोलर एनर्जी पैनल से जुड़े ग्रिड स्थापित करने का फैसला किया है. मेट्रो ने भविष्य में पड़ने वाली ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया है. गौरतलब है कि पूरे पटना में मेट्रो का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है. साथ ही, इसके निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का भी ख्याल रखा जा रहा है.

6.5 मेगावॉट बिजली का होगा प्रोडक्शन

बिहार की राजधानी पटना में बन रहे मेट्रो के स्टेशन लगने वाले सोलर पैनल हर दिन करीब 6.5 मेगावॉट बिजली पैदा करेंगी. मेट्रो स्टेशन और विभिन्न भवनों से ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा का उत्पादन हो इसके लिए सोलर फोटो वोल्टाइक (एस पी वी) स्थापीत की जाएगी. पटना में बन रहे मेट्रो स्टेशन में जमीन के ऊपर हर स्टेशन पर 200-300KW ऊर्जा की जरूरत होगी. जबकि, जमीन के अंदर के मेट्रो स्टेशनों पर कम से कम 1500kw-2000kW एनर्जी की आवश्यकता होगी. मेट्रो स्टेशनों पर सौर ऊर्जा से सेवाओं, जैसे लिफ्ट संचालन, प्रकाश व्यवस्था, सिग्नलिंग और दूरसंचार, अग्निशमन प्रणाली, किराया संग्रह प्रणाली, आदि के लिए किया जा सकेगा.

पटना मेट्रो के द्वारा मेट्रो स्टेशनों पर सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से कार्बन फुटप्रिंट कम करने और भविष्य में लगातार ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी. इस फैसले से भारत सरकार के 2030 तक नवीकरणीय एनर्जी स्रोतों से 50 प्रतिशत संचित विद्युत् ऊर्जा और 2070 तक ज़ीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago