Bihar

पटना IGIMS में जूनियर्स से रैगिंग! छात्रों को छिपकली-मेढ़क बना रहे सीनियर्स, भोजपुरी गानाें पर कराते हैं डांस

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में फिजियोथेरेपी विभाग के जूनियर छात्रों से रैगिंग का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें छात्र क्लास रूम में सिर झुकाए अपने सीनियर के सवालों पर जवाब दे रहे हैं। वायरल वीडियो में सभी छात्र-छात्राएं सिर झुकाए हैं। इसमें अधिकांश का दोनों हाथ पीछे हैं।

वहीं, फीजियोथेरैपी की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं ने विभाग के विभागाध्यक्ष और एंटी रैगिंग सेल से शिकायत करने के बाद संस्थान के निदेशक से शिकायत की है। संस्थान प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमिटी गठित की है। पीड़ित एक छात्रा से बात की। जिसके बाद सीनियर छात्रों को चेतावनी दी गई है।

क्या है मामला..

संस्थान में बैचलर ऑफ फीजियोथेरेपी की पढ़ाई करने वाले 2022 बैच के एक स्टूडेंट्स ने अपने ही सीनियर पर रैगिंग का आरोप लगाया है। शिकायत में पीड़ित छात्रों ने कहा है कि सीनियर छात्र अश्लीलता और गाली-गलौज करते हैं। जूनियर छात्रों ने आरोप लगाया है कि सीनियर रोजाना रैगिंग कर रहे हैं। क्लास शुरू होने से पहले बुलाया जाता है। सीनियर को देखो तो झुककर प्रणाम करो।

कभी बोलते हैं कि दीवार से चिपककर छिपकली बन जाओ तो कभी मेंढक बनने को बोलते हैं। प्राचार्य डॉ. रंजीत गुहा का कहना है कि मामले की शिकायत संस्थान प्रशासन को हुई है। निदेशक ने तुरंत कमेटी का गठन कर मामले की जांच की। विभाग के हेड व रैगिंग करने वाले सीनियर छात्रों को फटकार लगाई गई है। अभी कमिटी मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago