Bihar

‍बिहार दिवस पर सरकार देगी फ्री Wi-Fi, जू की सैर से लेकर देखें फ्री में सिनेमा तक, जानें क्या है प्लान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार दिवस का आयोजन सात निश्चय पार्ट 2 युवा शक्ति-बिहार की प्रगति थीम पर आयोजित होगा. अगले महीने 22, 23 और 24 मार्च को गांधी मैदान, एसके मेमोरियल सभागर, रवींद्र भवन और बिहार संग्रहालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके लिए बिहार संग्रहालय के डीजी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई.

इसमें बिहार दिवस के माैके पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा फिल्म फेस्टिवल, प्रदर्शनी, पेटिंग कार्यशाला, मूर्तिकला, महिला फोक आर्टिस्ट के कलाओं की प्रदर्शनी एवं स्क्रिप्ट राइटिंग कराये जाने का निर्णय लिया गया. दर्जनभर विभागाें की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा. बड़ी बात ये है कि तीन दिनों तक चलने वाले बिहार दिवस में मुफ्त वाइ-फाइ की सेवा रहेगी. यह सुविधा बेल्ट्रॉन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी.

बिहार संग्रहालय में प्रत्येक प्रमंडल के किसी एक जिले में बच्चों का होगा हेरिटेज वाक

बिहार म्यूजियम में महिला फोक आर्टिस्ट के कलाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी.प्रत्येक प्रमंडल के किसी एक जिले में बच्चों का हेरिटेज वॉक कराया जायेगा. इस अवसर पर गांधी मैदान, पटना में लगाये गये बड़ेस्क्रीन की सहायता से विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जायेगा.

मुफ्त दिखायी जायेंगी चुनिंदा फिल्में

कला- संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा ललित कला अकादमी में पेटिंग, पटना आर्ट कॉलेज में मूर्तिकला तथा स्क्रिप्ट राइटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. पटना स्थित सिनेमा हॉल में तीन दिनों तक चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा. आमजनों को मुफ्त देखने की सुविधा होगी. पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट बांटे जायेंगे.

बच्चों को कराया जायेगा पर्यटन स्थलों का भ्रमण

बिहार दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राजगीर के घोड़ाकटोरा, जू सफारीवाल्मीकिनगर स्थित व्याघ्र अभ्यारण्य कैमूर के करकटगढ़, रोहतास के तुतला भवानी, अररिया के रानीगंज आदि स्थलों का विद्यालय के बच्चों को भ्रमण कराया जायेगा.

सीएम उद्यमी योजना की लगेगी प्रदर्शनी

उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे. साथ ही स्टार्टअप एवं इंटरपेनयोरशिप का प्रदर्शन किया जायेगा. विद्यालय के बच्चों को सुधा के पटना, मुजफ्फरपुर एवं बरौनी प्लांट में भ्रमण कराया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

20 मिनट ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

33 मिनट ago

रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…

1 घंटा ago

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

11 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

11 घंटे ago