Bihar

कर्ज में डूबे स्कूल संचालक ने ही अपहरण के 90 मिनट बाद कर दी थी छात्र की हत्या, पेट्रोल छिड़क शव को जलाया

पटना के बिहटा से टीचर राजकिशोर के अगवा बेटे तुषार राज (12) की अपहरण के डेढ़ घंटे बाद ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। फिर चाकू से मारा गया। आखिर में पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। फिर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।

16 मार्च को तुषार का अपहरण कर अपहरणकर्ता ने कई बार उसके ही फोन से वॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज भेजकर फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी देता रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि फिरौती के लिए तुषार का अपहरण करने वाला और फिर उसे मौत के घाट उतारने वाला कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि एक टीचर है। जिसका नाम मुकेश कुमार है। बिहटा के ही किशुनपुर गांव का रहने वाला है। कन्हौली में इसने विवेकानंद मेमोरियल स्कूल और प्रियांश एजुकेशन प्वाइंट कोचिंग इंस्टीट्यूट खोल रखा था।

जली हुई लाश शनिवार को बिहटा में ही ESIC हॉस्पिटल के पीछे मिली थी। तभी से इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। मगर, पटना पुलिस उस वक्त किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी। जब रविवार को फुलवारी शरीफ स्थित एम्स में लाश का पोस्टमार्टम हुआ, तब स्पष्ट हो गया कि वो तुषार राज की ही लाश है। इस बात की पुष्टि खुद पटना के SSP राजीव मिश्रा ने की है।

गला दबाने के बाद चाकू से मारा

SSP के अनुसार तुषार और उसकी दो बहनें मुकेश के स्कूल में पढ़ाई कर चुके हैं। इस कारण तुषार के परिवार से वाकिफ था। तुषार के पिता के पास प्रॉपर्टी है। रुपया मांगने पर मिल जाएगा, यह बात उसे पता थी। इसी वजह से 16 मार्च की शाम 6:30 बजे के करीब मुकेश ने तुषार के नंबर पर व्हाट्सएप कॉल किया। उसे मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने साथ ESIC हॉस्पिटल की तरफ लेकर गया। भरोसे की वजह से मासूम बच्चा चला भी गया था।
करीब 1 घंटे से ज्यादा देर तक अपने साथ घुमाने के बाद टीचर ने हॉस्पिटल के पीछे सुनसान इलाके में सबसे पहले बच्चे का गला दबाया। वो मर चुका था। फिर भी कन्फर्म करने के लिए चाकू से वार किया। उसके पेट में चाकू घोंपा। फिर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर उसकी लाश को जला दिया।

यही नहीं, पहले कुछ देर के लिए मौके से गायब हो गया। फिर दोबारा गया। इसके बाद तीसरी बार भी वहां गया। पूरी तरह से लाश के जलने के बाद ये बिहटा से भाग कर पटना आ गया। वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड के एक लॉज में रह रहा था। वहीं से पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। इसके पास से तुषार का मोबाइल भी बरामद किया गया है।

16 मार्च की रात 8:30 बजे जलाया शव

जब जली हुई लाश पुलिस के हाथ लगी थी। चब आसपास में लगे CCTV कैमरे के फुटेज को खंगाला गया। जिसमें कई जगहों पर लगे CCTV कैमरे में मुकेश की संदिग्ध गतिविधि दिखी। इसके बाद इसकी पहचान की गई। फिर एक फुटेज में लाश को जलाने के भी सबूत मिले। इसके अनुसार 16 मार्च की रात 8:30 बजे के करीब लाश को जलाया गया था। इसके बाद ही पुलिस ने मुकेश को खोजना शुरू किया। पता चला कि वो अपने घर पर भी पिछले 5 दिनों से नहीं गया है। तब जांच आगे बढ़ी तो बात सामने आई कि उसने अपना नया ठिकाना बना रखा था।

कर्ज चुकाने के लिए दिखा अपहरण का रास्ता

मुकेश ने अपने शिक्षण संस्थान को खोलने के लिए काफी रुपए इन्वेस्ट किए थे। मगर, कोरोना के बाद से स्थिति खराब हो गई। जिससे वो कर्ज में डूब गया। करीब 40 लाख रुपए का कर्ज इसके ऊपर था। लोग अपने रुपए इससे वापस मांग रहे थे। इसी वजह से मुकेश ने तुषार को अपना टारगेट बनाया था।

पूछताछ में बताया कि पिछले कई दिनों से वो तुषार के अपहरण की साजिश अकेले ही रच रहा था। उसे पता था कि मांगने पर रुपए मिल जाएंगे। लेकिन, इसने पहले से यह भी तय कर रखा था कि पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर देनी है। इसलिए चाकू और बोतल में पेट्रोल का इंतजाम इसने पहले से ही कर रखा था।

वॉयस चेंजर ऐप का इस्तेमाल कर मांगी थी फिरौती

तुषार की हत्या के बाद उसके ही मोबाइल से आरोपी ने वॉयस चेंजर ऐप का इस्तेमाल कर परिवार से 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। बाद में 30 लाख रुपए की मांग पर आ गया था। SSP ने बताया कि इस मामले में तुषार के बिसरा को प्रिजर्व कराया गया है। DNA भी रखने को कहा गया है। ताकि, साइंटिफिक जांच करने में आगे मदद मिल सके। जब यह मामला सामने आया था तो बिहटा के साथ ही आसपास के कई थानों की पुलिस को मिलाकर अलग-अलग टीम बनाई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

16 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

13 घंटे ago