Bihar

बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सरकार देगी मुआवजा, समस्तीपुर विधायक की मांग पर मंत्री ने किया एलान

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है. बिहार विधानसभा का बजट सत्र के 13 वें दिन सदन शुरू होने से पहले विपक्षी दल भाजपा ने किसानों का मुद्दा उठाया. भाजपा सदस्यों का कहना था कि पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से राज्य के किसानों की बड़ी मात्रा में फसल बर्बाद हुई है. कई किसान के सामने तो जीवन यापन का संकट पैदा हो गया है. विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्य भी इस बात पर सहमत दिखे कि बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है.

सत्ता पक्ष के विधायकों ने उठाया मुआवजे का मुद्दा

सदन शुरू होने के बाद सदन के अंदर भाजपा के बदले राजद के विधायकों ने सरकार से फसल क्षति मुआवजा देने की मांग रखी. कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि ये सवाल विपक्ष को लाना चाहिए था, लेकिन भाजपा का मकसद किसानों की बात करना नहीं, पूंजीपतियों की बात करना है, फोटो खींचना है. कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता है. सरकार किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देगी. क़ृषि मंत्री ने कहा कि फसल क्षति के कारण गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी में 16531 हेक्टेयर में फ़सल की क्षति हुई है.

फ़सल क्षति का ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश

कृषिमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी को फ़सल क्षति का ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. क़ृषि पदाधिकारी को तीन-तीन बार समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी जैसे ही क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट देंगे, सबको मुआवजा मिलेगा. कोई भी किसान नहीं छूटेगा. सबको क्षतिपूर्ति दी जाएगी. अभी चार या पांच जिले का आंकड़ा आया है. पूरे बिहार से आंकड़ा मंगवाया जा रहा है. स्पीकर ने क़ृषि मंत्री और अख्तरुल इस्लाम शाहीन समेत सभी विधायकों को किसानों से जुड़े मसले पर सवाल लाने और सरकार की तरफ से जवाब दिए जाने पर धन्यवाद दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

4 घंटे ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

5 घंटे ago

लखीसराय स्थित अपने ही अस्पताल के कमरे में मिला डॉ. अभिनव आनंद का शव, आत्मह’त्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…

6 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

8 घंटे ago