Bihar

बिहार विधान पार्षद सच्चिदानंद राय पर ED का शिंकजा, 794 करोड़ की मनी लांड्रिंग मामले में घर पर छापेमारी जारी

बिहार के निर्दलीय विधान पार्षद सच्चिदानंद राय के घर पर ईडी की टीम ने सोमवार को छापा मारा। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने हावड़ा, आगरा, कोलकाता और सिलिगुड़ी में चिट फंड कंपनियों की जांच की। इसी दौरान इस केस में सच्चिदानंद राय के घर छापेमारी हुई। सच्चिदानंद राय बीजेपी के कोटे से विधानरपार्षद हुआ करते थे। लेकिन पिछले चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था। जिसके बाद वो निर्दलीय चुनाव लड़े और उन्होंने जीत हासिल की। अब उन पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है।

इसी एक मार्च को ईडी की पड़ी नजर

इसी 1 मार्च को ED ने 794 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता, सिलीगुड़ी , हावड़ा और आगरा में कई फंड कंपनियों की जांच की। इन्हीं में सच्चिदानंद राय भी पार्टनर बताए गए। तीन दिन तक ईडी ने लगातार जांच की, इस दौरान टीम पिनकॉन ग्रुप, टावर इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड यानि दो कंपनियों के करीब 15 ठिकानों पर पहुंच गई। इसके बाद इनकी जांच शुरू की गई। एक स्थानीय अखबार के अनुसार ईडी सूत्रों के मुताबिक सीबीआई और बंगाल पुलिस ने दोनों कंपनियों पर निवेशकों के 156 करोड़, 638 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।

इनके यहां पड़े ईडी के छापे

प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक इस केस में कई और लोगों के यहां छापे पड़े हैं। लिस्ट कुछ यूं है।

  • पिनकॉन ग्रुप और टावर ग्रुप के निदेशक मनोरंजन राय, हरि सिंह
  • सुभ्रती बनर्जी
  • संजय बसु
  • मीना डे
  • रमेंदु चट्टोपाध्याय
  • इडेन इंफ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक इंद्रजीत डे और सच्चिदानंद राय

सच्चिदानंद राय की कंपनी भी शक के दायरे में

सच्चिदानंद राय की कंपनी इडेन रियल एस्टेट, ट्रांसपोर्ट और आईटी के व्यवसाय से जुड़ी है। इससे पहले इडेन ग्रुप ने करीब 15-16 साल पहले बिहार स्टेट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के साथ पार्टरनशिप में लक्जरी बस सर्विस शुरू की थी। लेकिन पता नहीं क्यों और कैसे, इडेन की सर्विस धीरे-धीरे खत्म हो गई। कहा तो ये भी जाता है कि इसके चलते ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन को करोड़ों रुपयों का घाटा हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

6 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

8 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

11 घंटे ago