Bihar

राबड़ी आवास पहुंची सीबीआई की टीम, जमीन के बदले नौकरी मामले में कार्रवाई

सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के बिहार स्थित आवास पर पहंची हैं. बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई यहां पहुंची है. इस केस में 15 मार्च को राबड़ी, लालू यादव और मीसा यादव की पेशी है. हालांकि, सीबीआई किस मामले में पहुंची है, इसकी अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि राबड़ी देवी बिहार की मुख्‍यमंत्री रह चुकी हैं.

सूत्रों की मानें, तो यह राबड़ी देवी के घर पर कोई छापे की कार्रवाई नहीं है, बल्कि लैंड फॉर जॉब घोटाले में आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम पहुंची है. रेलवे के ‘नौकरी के लिए जमीन’ घोटाले में मई 2022 में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी.

एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लालू यादव और उनके परिवार को हस्तांतरित की गई. ये मामला 2004-2009 के बीच का है, जब लालू रेल मंत्री थे. सीबीआई की एफआईआर में लालू, पत्नी राबड़ी, बेटी मीसा और हेमा के नाम हैं. एफआईआर में 12 अन्य के नाम हैं, जिन्हें कथित तौर पर जमीन के बदले में नौकरी मिली.

आरोप है कि लालू प्रसाद ने एक साजिश के तहत अपने परिवार के नाम पर लोगों से बेहद कम दरों पर जमीन खरीदी. लालू यादव के करीबी सहयोगी भोला यादव को सीबीआई ने जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया. राजद का कहना है कि सीबीआई की ये कार्रवाई भाजपा द्वारा प्रायोजित और राजनीतिक रूप से प्रेरित है.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

13 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

21 घंटे ago