Bihar

आरजेडी नेता सुनील राय का सरेआम अपहरण, स्कॉर्पियो से आए बदमाश उठा ले गए, CCTV में कैद हुई घटना

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह बिहार के छपरा में सत्ताधारी पार्टी राजद के नेता सुनील राय को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

इस वीडियो में कम से कम छह बदमाशों को राजद नेता को किडनैप कर स्कॉर्पियो कार में ले जाते हुए देखा जा सकते हैं। अभी तक बदमाशों की तरफ से किसी भी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील राय को बदमाशों के साधा में उनके दफ्तर से किडनैप किया। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर उनका मोबाइल फोन पड़ा मिला। सुनील राय चुनाव में राजद के खिलाफ विद्रोह कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील राय एक पूर्व सैनिक हैं। वह इंडियन एयर फोर्स से रिटायर्ड हैं। वह जमीन व्यापार से जुड़े हुए हैं। इस समय वह जमीन की खरीद और बिक्री का काम कर रहे हैं। इसलिए आशंका यह भी जताई जा रही है कि विवाद जमीन या पैसे की लेन-देन से जुड़ा हो। पुलिस इस मामले की जांच कॉल डिटेल्स के आधार पर कर रही है।

क्या कर रही बिहार पुलिस?

बिहार पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “प्राप्त सूचना अनुसार सुनील राय, पिता रामबालक राय, सा- साढा, थाना- मुफ्फसिल, जिला-सारण को आज सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण किया गया है। अपहृत व्यक्ति राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता बताए जाते हैं । पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही इसमें एक SIT का गठन किया गया है। जो घटना स्थल का पास CCTV आदि साक्षियों का गहन अध्ययन कर अपहृत की बरामदगी हेतु प्रयासरत हैं।”

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

23 मिनट ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

12 घंटे ago