Bihar

ED की रेड पर भड़के लालू यादव, बोले- तेजस्वी की गर्भवती पत्नी को किया परेशान; BJP को दी चुनौती

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बेटा, बेटी, समधी और अन्य करीबियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद खुद सामने आ गए हैं। संघ और भाजपा के खिलाफ लालू ने मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी सुप्रीमो ने प्रवर्तन निदेशालय को भाजपाई ईडी कह कर संबोधित किया है। शुक्रवार को नौकरी के लिए जमीन मामले में ईडी की अलग अलग टीम ने देश भर में लालू यादव उनके परिवार के सदस्य और करीबियों के 24 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

किडनी बदलवाकर सिंगापुर से लौटे लालू प्रसाद यादव ने ईडी प्रकरण पर भाजपा और आरएसएस को ललकारा है। अपने ट्विटर हैंडल पर लालू ने दो संदेश डाले हैं। दोनों संदेशों में लालू यादव ने एक ओर अपने परिवार के सदस्यों का हौसला बढ़ाया है तो बेटी, बहु, नाती, दामाद जैसे संबंधियों की परेशानी की चर्चा कर इमोशनल कार्ड भी खेला है। लालू ने अपने ट्वीट से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी संदेश दिया है।

लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?

एक अन्य ट्वीट में लालू प्रसाद ने कहा है कि संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।
दरअसल, ईडी की विशेष टीम ने नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटियों मीसा भारती, रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव, नजदीकी राजद नेता अबु दोजाना और करीबियों के पटना सहित 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पटना के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, रांची और मुंबई में इनके ठिकानों को खंगाला।

पटना में अबु दोजाना और उनके सीए नायक के पांच ठिकानों पर सुबह से देर शाम तक छापेमारी की गई। फुलवारीशरीफ के हारूण कॉलोनी में दोजाना के मकान, एसपी वर्मा रोड में कार्यालय, डाक बंगला चौराहा पर पटना वन मॉल समेत चार ठिकानों और उनके सीए के बुद्धा कॉलोनी स्थित घर में तलाशी ली गई। यहां से बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद, निवेश व बैंक खाते के दस्तावेज मिले हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की देशव्यापी रेड में यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत लालू की तीन बेटियों के पास से 70 लाख रुपए कैश, 2 किलोग्राम से ज्यादा सोना और 900 अमेरिकी डॉलर बरामद हुआ है। बरामद सोने में 1.50 किलोग्राम जेवर हैं जबकि 540 ग्राम सोने का सिक्का है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago