Bihar

मौसम का बदला मिजाज, बिहार के कई जिलों में ओलावृष्टि से आम-लीची के मंजर को नुकसान; 24 घंटे रहें सावधान

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. मार्च की शुरुआत से ही लोग गर्मी से परेशान थे. वहीं अब अचानक कई जिलों में बारिश हुई है. आंधी भी हुई और किसानों पर ओले कहर बनकर टूटे है. किसानों को बेमौसम हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ है. आपको बता दें कि यहां गेंहू का फसल से लेकर कई खड़ी फसलें तबाह हो गई. तेज हवा और ओलावृष्टि से आम, लीची के मंजर को भी काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है.

गोपालगंज में ठनका गिरने से मौत

मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च तक उत्तर और दक्षिण बिहार में आंधी आने की संभावना है. इस दौरान पूरे बिहार में ठनका गिरने की भी आशंका है. वहीं बता दें कि गोपालगंज में ठनका कहर बनकर टूटा है. यहां ठनका गिरने की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों तक मेघ गर्जन, तेज हवा, ठनका, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका है. शुक्रवार को सीतामढ़ी में मेघगर्जन के साथ बारिश होने से खेतों में लगे रबी की फसल बर्बाद हो गई है. वहीं किसानों को तैयार गेंहू की फसल की कटाई की सलाह दी जा रही है.

ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर हो सकती है. पूरे बिहार में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है. वहीं सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण जैसे जिलों में 17 मार्च और 18 मार्च को बारिश होने की आशंका है. शिवहर जिले की बात करें तो वहां ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. ओलावृष्टि के बाद यहां कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिला. खेत और सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक बर्फ की चादर बिछ गई. इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आ रहे है. लेकिन किसानों का हाल बेहाल है. उन्हें भारी नुकसान हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

4 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

4 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago